Table of Contents
ईशान किशन का टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चयन के बाद विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में झारखंड टीम के कप्तान के रूप में नेतृत्व। जानें पूरी टीम और टूर्नामेंट की तारीखें।
टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का भारतीय टीम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चयन होने के बाद उनकी क्रिकेट यात्रा में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। लंबे समय बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले ईशान अब विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में झारखंड टीम के कप्तान के रूप में नजर आएंगे। उनके इस चयन का मुख्य कारण उनका शानदार डोमेस्टिक क्रिकेट प्रदर्शन है, जो उन्हें भारतीय स्क्वाड में जगह दिलाने में सफल रहा। वर्ल्ड कप में सेलेक्शन के तुरंत बाद उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड की कप्तानी मिली है।
विजय हजारे ट्रॉफी में ईशान किशन का नेतृत्व
ईशान किशन को विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के लिए झारखंड टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को उपकप्तान के रूप में चुना गया है। यह जोड़ी टीम के लिए एक मजबूत आधार बनेगी, क्योंकि ईशान किशन ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने 10 मैचों में 517 रन बनाए थे, जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे।
also read: ईशान किशन के तूफानी शतक से झारखंड ने जीता पहला सैयद…
झारखंड टीम में इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
ईशान किशन के नेतृत्व में झारखंड टीम के पास कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिनमें अनुकूल रॉय, जो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 18 विकेट लेकर आ रहे हैं, और कुमार कुशाग्र, विराट सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो फॉर्म में हैं। इसके अलावा, उत्कर्ष सिंह, बाला कृष्णा, और शुभम सिंह जैसे युवा खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा होंगे।
View this post on Instagram
झारखंड टीम का विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 स्क्वाड: ईशान किशन (कप्तान), कुमार कुशाग्र (उपकप्तान), उत्कर्ष सिंह, विराट सिंह, रॉबिन मिंज, अनुकूल रॉय, शरनदीप सिंह, शिखर मोहन, पंजक कुमार, बाला कृष्णा, मोहम्मद कुनैन कुरैशी, शुभ शर्मा, अमित कुमार, मनीषी, अभिनव शरण, सुशांत मिश्रा, विकास सिंह, सौरभ शेखर, राजनदीप सिंह, शुभम सिंह
विजय हजारे ट्रॉफी की तारीखें
इस साल विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज 24 दिसंबर 2025 से होगा, और फाइनल मैच 18 जनवरी 2026 को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 38 टीमें भाग लेंगी और कुल 135 मैच खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट भारतीय क्रिकेट के प्रमुख डोमेस्टिक टूर्नामेंट में से एक है, जिसमें ईशान किशन की कप्तानी झारखंड के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।