मौत के मुंह से लौटीं एक्ट्रेस मानसी पारेख: नेपाल बाढ़ का भयानक मंजर!

कैलाश मानसरोवर यात्रा से सुरक्षित मुंबई लौटीं नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस मानसी पारेख।

एयरपोर्ट पर परिवार को गले लगाकर छलके मानसी के आंसू, फूलों से हुआ स्वागत।

ईशा फाउंडेशन के 90 लोगों के ग्रुप के साथ नेपाल बाढ़ में फंसी थीं एक्ट्रेस।

मानसी ने बयां किया खौफनाक मंजर—"हमारी आंखों के सामने पूरा गांव और इमीग्रेशन बिल्डिंग बह गई।"

"सिर्फ 24 घंटे पहले हुआ यह हादसा, पानी का बहाव इतना तेज था कि लोग 300 किमी दूर तक बह गए।"

एक्ट्रेस ने कहा—"जिंदगी बेहद अनिश्चित है, वहां पूरा इलाका सिर्फ कीचड़ और मलबे में तब्दील हो चुका है।"

टीवी शो 'सुमित संभाल लेगा' और फिल्म 'उरी' फेम एक्ट्रेस के सही-सलामत लौटने पर फैंस ने ली राहत की सांस।

कुदरत के इस भयानक कहर को करीब से देखकर पूरी तरह सहम गईं मानसी पारेख।