IPL 2025: मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 सीजन के बीच में बाएं हाथ रिस्ट स्पिन गेंदबाज विग्नेश पुथुर के चोट लगने से पूरे सीजन से बाहर हो गया है।
IPL 2025: 24 वर्षीय बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर विग्नेश पुथुर चोटिल होने के कारण आईपीएल 2025 के सीजन से बाहर हो गया है। इस आईपीएल सीजन में विग्नेश पुथुर ने अपने पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए सभी को प्रभावित किया। विग्नेश पुथुर के बाहर होने के बाद मुंबई इंडियंस ने रिप्लेसमेंट प्लेयर का नाम भी घोषित कर दिया है।
रघु शर्मा ने जगह लेकर मुंबई इंडियंस स्क्वाड का हिस्सा बने
विग्नेश पुथुर के बाहर होने के कारण मुंबई इंडियंस ने अब लेग स्पिनर रघु शर्मा को आईपीएल 2025 सीजन के बाकी मैचों के लिए अपनी टीम में शामिल किया है। रघु ने घरेलू क्रिकेट में पंजाब और पुडुचेरी के लिए 11 फर्स्ट क्लास मैचों में 19.59 के औसत से कुल 57 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 56 रन देकर 7 विकेट है। वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में रघु शर्मा ने 9 मैचों में 14 विकेट हासिल किए हैं। अब तक रघु ने तीन टी20 मैच खेले हैं, जिसमें वह तीन विकेट भी ले चुका है। रघु शर्मा को मुंबई इंडियंस टीम ने 30 लाख रुपये की बेस प्राइज में अपनी टीम में शामिल किया है। विग्नेश पुथुर ने भी 5 मैच में 18.17 के औसत से 6 विकेट लेने में कामयाब रहे।
मुंबई का अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से है
मुंबई इंडियंस, हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आईपीएल 2025 के सीजन में खेल रही है, ने पहले कुछ मैचों में उम्मीद की तरह नहीं खेले, लेकिन पिछले पांच मैचों में लगातार जीत हासिल करने के साथ शानदार वापसी की है, जो उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने की मजबूत दावेदार बना रही है। मुंबई इंडियंस इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में अपना अगला मैच खेलेगा। मुंबई इंडियंस की टीम अभी 10 मैचों में 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
For more news: Sports