Table of Contents
IND vs AUS 2025: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टी20 टीम का ऐलान, मिचेल स्टार्क की धमाकेदार वापसी। मिचेल मार्श कप्तान, विराट कोहली और रोहित शर्मा भी टीम में शामिल। जानें पूरा शेड्यूल और स्क्वाड।
IND vs AUS 2025: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से शुरू होने वाली 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान कर दिया गया है। मिचेल मार्श को दोनों फॉर्मेट में कप्तान बनाया गया है। खास बात यह है कि स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क टी20 से संन्यास लेने के बाद वनडे टीम में वापसी कर चुके हैं, जिससे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी मजबूत होगी। वहीं, पैट कमिंस इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।
भारत के खिलाफ होने वाली इस बहुप्रतीक्षित सीरीज में भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा भी मैदान पर नजर आएंगे, जिनका लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटना फैंस के लिए उत्साहजनक खबर है। वनडे मैचों के टिकट पहले ही तेजी से बिक चुके हैं, जो दर्शाता है कि फैंस इस मुकाबले को लेकर कितने उत्साहित हैं।
also read: Ind vs Aus Series 2025: वनडे और T20 सीरीज के लिए…
ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मिशेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ, मैट शॉर्ट, मिचेल स्टार्क और एडम ज़म्पा शामिल हैं।
वनडे मैच शेड्यूल:
-
पहला वनडे: 19 अक्टूबर, पर्थ
-
दूसरा वनडे: 23 अक्टूबर, एडिलेड
-
तीसरा वनडे: 25 अक्टूबर, सिडनी
ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम (पहले दो मैच)
मिचेल मार्श (कप्तान), शॉन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मिशेल ओवेन, मैट शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम ज़म्पा शामिल हैं।
टी20 मैच शेड्यूल:
-
पहला टी20: 29 अक्टूबर, कैनबरा
-
दूसरा टी20: 31 अक्टूबर, मेलबर्न
-
तीसरा टी20: 2 नवंबर, होबार्ट
-
चौथा टी20: 6 नवंबर, क्वींसलैंड
-
पांचवां टी20: 8 नवंबर, ब्रिस्बेन
भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर
वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नितिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल।
टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नितिश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।