उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वित्तीय राहत देने के लिए एक अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए हैं कि राज्य में वाहन फिटनेस फीस में अगले एक वर्ष तक कोई वृद्धि नहीं की जाएगी। इस निर्णय से वाहन मालिकों को आर्थिक बोझ कम करने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार, राज्य सरकार ने पुराने (15 वर्ष से अधिक) कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस में वृद्धि को 1 जुलाई 2026 तक स्थगित कर दिया है। इस राहत के तहत वाहन स्वामियों को अगले वर्ष तक वर्तमान शुल्क के अनुसार ही वाहन फिटनेस करवाने का मौका मिलेगा।
also read: उत्तराखंड में अगले छह महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने…
उत्तराखंड परिवहन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस फैसले का उद्देश्य जनता को राहत देना और वाहन स्वामियों के हित में कदम उठाना है। अधिसूचना सचिव परिवहन, श्री बृजेश कुमार संत द्वारा जारी की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार हमेशा जनता के हित में काम कर रही है और उनके निर्णय इसी दिशा में लिए जा रहे हैं।
उत्तराखंड के वाहन मालिकों के लिए यह फैसला राहत और सुविधा का संदेश लेकर आया है।