Table of Contents
Dehydration Signs: हम अक्सर पानी तभी पीते हैं जब हमें प्यास महसूस होती है, लेकिन यह आदत खतरनाक हो सकती है। शरीर का लगभग 60% हिस्सा पानी से बना होता है और थोड़ी सी कमी भी मूड, याददाश्त, स्किन और डाइजेशन पर असर डाल सकती है। प्यास हमेशा शुरुआती चेतावनी नहीं होती, यानी जब मुंह सूखने लगे, तब तक शरीर पहले ही पानी की कमी झेल रहा होता है।
पानी क्यों जरूरी है?
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, पर्याप्त पानी शरीर के तापमान, ब्लड फ्लो और अंगों के सही कामकाज के लिए जरूरी है। गर्म मौसम, बीमारी या ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी के दौरान डिहाइड्रेशन तेजी से हो सकता है।
also read: Zinc Deficiency In Women: कैसे जिंक की कमी आपके हार्मोन,…
शरीर में पानी की कमी के संकेत (Dehydration Signs)
- लगातार थकान और ऊर्जा की कमी
- हल्का सिरदर्द और मांसपेशियों में ऐंठन
- त्वचा का बेजान और खिंचाव महसूस होना
- चेहरा धोने के बाद महीन रेखाएं या खिंचाव दिखना
- हाथ की त्वचा धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौटना
यूरिन से संकेत:
- हल्का पीला रंग सामान्य, गहरा पीला या तेज गंध वाला यूरिन तरल की कमी दर्शाता है
- कब्ज या पाचन धीमा होना भी पानी की कमी का संकेत
- अचानक मीठा खाने की इच्छा और थकान बढ़ना
कितना पानी पीना चाहिए?
एक्सपर्ट्स वयस्कों के लिए रोजाना 2-3 लीटर पानी लेने की सलाह देते हैं। हालांकि, यह मात्रा उम्र, मौसम और एक्टिविटी पर निर्भर करती है।
समय रहते पानी पीना और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखना शरीर के लिए बेहद जरूरी है।