Table of Contents
मोहाली में मान सरकार की Sher-e-Punjab T20 League की शुरुआत हुई। CM भगवंत मान ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। लीग में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
पंजाब में क्रिकेट और खेल प्रतिभाओं को नया मंच देने की दिशा में भगवंत मान सरकार की पहल Sher-e-Punjab T20 League की औपचारिक शुरुआत मोहाली में हो गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान उद्घाटन समारोह में विशेष रूप से शामिल हुए और खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
छह टीमों के बीच खेली जा रही इस T20 प्रतियोगिता का उद्देश्य पंजाब के युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। लीग का आयोजन पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) द्वारा किया जा रहा है और इसका पहला संस्करण 30 अगस्त से 13 सितंबर तक मोहाली में खेला जा रहा है।
CM भगवंत मान ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
ਮੋਹਾਲੀ ਵਿਖੇ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਈ ਸ਼ੇਰ-ਏ-ਪੰਜਾਬ T20 ਲੀਗ!
ਸੂਬੇ ‘ਚ ਖੇਡਾਂ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰੇਰਨ ਲਈ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਸ਼ੇਰ-ਏ-ਪੰਜਾਬ T20 ਲੀਗ ਦੀ ਰਸਮੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਅੱਜ ਮੋਹਾਲੀ ਵਿਖੇ ਹੋਈ ਜਿਸ ‘ਚ CM @BhagwantMann ਖ਼ਾਸ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ। 6 ਟੀਮਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਖੇਡੇ ਜਾ ਰਹੇ ਇਸ ਕ੍ਰਿਕੇਟ ਮੁਕਾਬਲੇ ਦੇ… pic.twitter.com/arqw5D6U21
— AAP Punjab (@AAPPunjab) August 30, 2026
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें पूरे टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। Sher-e-Punjab T20 League को पंजाब के उभरते क्रिकेटरों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के तौर पर देखा जा रहा है।
Meet Hayer भी रहे मौजूद
इस मौके पर सांसद गुरमीत सिंह ‘मीट हेयर’ भी मौजूद रहे। उन्होंने भी खिलाड़ियों और आयोजन से जुड़े लोगों का उत्साह बढ़ाया। लीग में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं और प्रतियोगिता के जरिए पंजाब के क्रिकेट टैलेंट को बड़े स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अवसर मिलने की उम्मीद है।
युवाओं को खेलों से जोड़ने पर सरकार का जोर
Sher-e-Punjab T20 League को पंजाब में क्रिकेट की नई प्रतिभाओं को सामने लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लीग में स्थापित खिलाड़ियों के साथ उभरते क्रिकेटरों को खेलने और सीखने का अवसर मिल रहा है, जिससे उन्हें पेशेवर क्रिकेट के लिए तैयार होने में मदद मिलेगी।