Table of Contents
मंत्री कुमारी आरती सिंह राव: हरियाणा में 2025 में लिंगानुपात बढ़कर 906 हुआ। राज्य टास्क फोर्स की बैठक में अवैध गर्भपात पर सख्त कार्रवाई, एमटीपी किट जब्त और शहरी जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए।
मंत्री कुमारी आरती सिंह राव: हरियाणा में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत लिंगानुपात में लगातार सुधार हो रहा है। 1 जनवरी से 23 जून 2025 तक राज्य का लिंगानुपात 906 दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 902 था। यह जानकारी राज्य टास्क फोर्स (STF) की साप्ताहिक बैठक में दी गई, जिसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने की।
अवैध गर्भपात पर जीरो टॉलरेंस नीति
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि अवैध गर्भपात या लिंग निर्धारण में शामिल किसी भी डॉक्टर के खिलाफ लाइसेंस रद्द करने तक की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-
चरखी दादरी में लक्षित निगरानी के आदेश
-
सोनीपत के एक आयुष डॉक्टर का पंजीकरण रद्द, FIR दर्ज
-
भिवानी के सीएचसी गोपी के एसएमओ डॉ. एम नेहरा को चार्जशीट
MTP किट की अवैध बिक्री में गिरावट
17-23 जून के बीच राज्य में किए गए 28 निरीक्षणों में
-
1 दुकान सील
-
2 एफआईआर
-
थोक विक्रेताओं की संख्या 32 से घटकर सिर्फ 3 रह गई
15 जिलों में एमटीपी किट की अवैध बिक्री में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है।
रिवर्स ट्रैकिंग और खुफिया नेटवर्क होगा मजबूत
राजपाल ने निर्देश दिए कि रक्तस्राव के लक्षणों के साथ आने वाली महिलाओं की रिवर्स ट्रैकिंग की जाए ताकि एमटीपी (Medical Termination of Pregnancy) दवाओं का दुरुपयोग पकड़ा जा सके। सीमा पार गर्भपात की गतिविधियों को रोकने के लिए जिलों के बीच समन्वय और इंटेलिजेंस नेटवर्क को सशक्त बनाने का भी आदेश दिया गया।
शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान तेज
स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव के निर्देश पर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को शहरी आबादी तक पहुंचाया जाएगा।
-
आरडब्ल्यूए और यूएलबी को अभियान में सक्रिय भागीदारी
-
पब्लिक पार्कों में रैलियां, बैनर और लिंगानुपात डेटा के साथ
-
मेडिकल कॉलेजों के PG छात्र शहरी क्षेत्रों में करेंगे आउटरीच
सहेलियों को मिलेगा सम्मान
बैठक में निर्देश दिए गए कि उन सहेलियों की पहचान की जाए, जिन्होंने बालिकाओं के सुरक्षित जन्म में योगदान दिया। उन्हें प्रोत्साहित और सम्मानित किया जाएगा ताकि सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा मिल सके।
बैठक में वरिष्ठ अधिकारी शामिल
बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक श्री रिपुदमन सिंह ढिल्लों, स्वास्थ्य विभाग के सचिव और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
For more news: Haryana