Table of Contents
वजन कम करना है? जानिए 3 आसान और हेल्दी पीनट स्नैक्स की रेसिपीज़ – पीनट गुड़ चिक्की, पीनट प्रोटीन बार और हेल्दी पीनट कुकीज। 10–15 मिनट में बनाएं और वेट लॉस डाइट में शामिल करें।
वजन कम करने की कोशिश में सबसे बड़ी चुनौती होती है कि ऐसा क्या खाया जाए जो पेट भी भरे, हेल्दी हो और खाने का मन भी करे। ऐसे समय में मूंगफली (पीनट) एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है। यह सस्ती, आसानी से उपलब्ध और प्रोटीन से भरपूर होती है। मूंगफली लंबे समय तक भूख को कंट्रोल करती है और बार-बार खाने की इच्छा को कम करती है।
अगर आप जल्दी बनने वाले, टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स ढूंढ रहे हैं, तो मूंगफली से बने ये 3 स्नैक्स आपकी डाइटिंग को आसान और मजेदार बना देंगे।
1. पीनट गुड़ चिक्की
यदि आपको मीठा पसंद है, लेकिन चीनी से दूरी बनाए रखना चाहते हैं, तो पीनट गुड़ चिक्की आपके लिए परफेक्ट है। मूंगफली और गुड़ में आयरन, हेल्दी फैट और फाइबर भरपूर होता है, जो शरीर को एनर्जी देता है और अधिक खाने से रोकता है।
बनाने की विधि: 1 कप भुनी हुई मूंगफली लें। आधा कप गुड़ गर्म करें और पिघलने दें। इसमें थोड़ा इलायची पाउडर मिलाएं। गुड़ गाढ़ा होने पर मूंगफली डालकर मिक्स करें। इसे घी लगी प्लेट में फैलाएं और ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काट लें।
also read: आंखों का पीला होना हो सकता है ‘पीलिया’ का संकेत, जानें…
2. पीनट प्रोटीन बार
यदि आप जिम जाते हैं या एक्टिव रहते हैं, तो पीनट प्रोटीन बार आपके लिए बेहद उपयोगी है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट भरपूर होता है, जो मसल रिकवरी और वजन कम करने में मदद करता है।
बनाने की विधि: 1 कप पीनट बटर लें। इसमें आधा कप ओट्स और 2 टेबलस्पून शहद मिलाएं। चाहें तो चिया या फ्लैक्स सीड्स भी डाल सकते हैं। इस मिक्सचर को ट्रे में फैलाकर 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखें। सेट होने पर बार्स में काटें और एयरटाइट जार में रखें।
3. हेल्दी पीनट कुकीज
यदि आपको स्नैक्स में कुरकुरापन और हल्का मीठा चाहिए, लेकिन मैदा और चीनी से बचना है, तो हेल्दी पीनट कुकीज परफेक्ट चॉइस हैं। इनका बेस ओट्स और पीनट बटर है, जो इन्हें पोषक और कम कैलोरी वाला बनाता है।
बनाने की विधि: अधा़ कप पीनट बटर में आधा कप गुड़ पाउडर मिलाएं। अब आधा कप ओट्स डालकर गाढ़ा मिक्स तैयार करें। इसे छोटे कुकी आकार में बना लें और 180°C पर 10–12 मिनट बेक करें।
इन हेल्दी पीनट स्नैक्स को आसानी से घर पर 10–15 मिनट में तैयार किया जा सकता है और ये वेट लॉस डाइट में गिल्ट-फ्री विकल्प साबित होते हैं।