मिर्जापुर माजरा, हरियाणा: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार सायं अपने पैतृक गांव मिर्जापुर माजरा का दौरा किया, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के गांव आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने फूलों की वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांववासियों को दीपावली, भगवान विश्वकर्मा दिवस, और भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दीपावली का पर्व खुशियों और प्रकाश का प्रतीक है, जो हमें एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने सभी को इस पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं और बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया, साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
also read: दीपावली पर हरियाणा सरकार का बड़ा संदेश: ‘स्वदेशी उत्पादों…
मुख्यमंत्री ने अपनी माता श्रीमती कुलवंत कौर और ताऊ तेजा राम सैनी से भी आशीर्वाद लिया। इसके बाद, उन्होंने परिजनों के साथ घर पर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
इस अवसर पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर, भा.ज.पा. जिला प्रधान मनदीप राणा, नंबरदार सुरेश पाल सैनी, ग्रामवासी और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।