55
Table of Contents
हरियाणा सरकार की टेली-मानस हेल्पलाइन (14416) मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने सेवाओं की गोपनीयता और उपलब्धता पर जोर दिया है।
डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताई मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की अहमियत
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार की टेली-मानस (Tele-MANAS) हेल्पलाइन प्रदेश के नागरिकों के लिए एक नई जीवन रेखा बनकर उभरी है। भावनात्मक संकट, चिंता, अवसाद (Depression) और विभिन्न मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हजारों लोगों को यह सेवा न केवल समय पर परामर्श दे रही है, बल्कि एक सुरक्षित और गोपनीय माहौल भी प्रदान कर रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने इस सेवा की सफलता पर प्रकाश डालते हुए इसे प्रदेश की स्वास्थ्य क्रांति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है।
सस्ती और गोपनीय सेवाओं के लिए सरकार प्रतिबद्ध
हरियाणा की टेली-मानस हेल्पलाइन हजारों लोगों के लिए बनी जीवन रेखा!
प्रदेश सरकार की टेली-मानस मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन भावनात्मक संकट, चिंता, अवसाद और अन्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे नागरिकों के लिए लाभप्रद साबित हो रही है।
नागरिक टोल-फ्री नंबर 14416 या 1800-891-4416…
— DPR Haryana (@DiprHaryana) May 12, 2026
डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य अक्सर समाज में उपेक्षित रह जाता है, लेकिन हरियाणा सरकार इसे प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के बराबर महत्व दे रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि, “हमारी सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए सस्ती, समय पर और पूरी तरह से गोपनीय मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।” टेली-मानस हेल्पलाइन इसी प्रतिबद्धता का परिणाम है, जहाँ विशेषज्ञ बिना किसी भेदभाव के नागरिकों की सहायता कर रहे हैं।
टोल-फ्री नंबर पर मिल रही है मुफ्त सहायता
मानसिक तनाव या संकट की स्थिति में कोई भी नागरिक टोल-फ्री नंबर 14416 या 1800-891-4416 पर कॉल कर सकता है। यह सेवा 24×7 उपलब्ध है और पूरी तरह से नि:शुल्क है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से ट्रेंड काउंसलर्स और मनोवैज्ञानिक कॉल करने वाले की समस्या को सुनकर उसे उचित समाधान और सलाह प्रदान करते हैं। डॉ. मिश्रा के अनुसार, इस डिजिटल पहल ने दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए भी विशेषज्ञ परामर्श को आसान बना दिया है।
कैसे काम करती है टेली-मानस सेवा?
टेली-मानस (Tele-Mental Health Assistance and Networking Across States) एक द्विस्तरीय प्रणाली पर आधारित है। पहले स्तर पर प्रशिक्षित परामर्शदाता कॉल का जवाब देते हैं और प्रारंभिक सहायता प्रदान करते हैं। यदि समस्या गंभीर होती है, तो कॉल को दूसरे स्तर पर विशेषज्ञ नैदानिक मनोवैज्ञानिकों या मनोचिकित्सकों (Psychiatrists) को ट्रांसफर कर दिया जाता है। यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक व्यक्ति को उसकी जरूरत के अनुसार सटीक उपचार मिले।
‘