मुफ्त डेयरी प्रशिक्षण कोर्स 27 अक्तूबर से
– अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 95928-13411 और 94787-26641 पर किया जा सकता है संपर्क
– प्रशिक्षण के बाद उम्मीदवारों को 2, 5 और 10 दूध देने वाले पशुओं की खरीद पर 33 प्रतिशत वित्तीय सहायता भी दी जाएगी
जालंधर, 16 अक्तूबर:
डिप्टी डायरेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि पंजाब डेयरी विकास विभाग द्वारा ग्रामीण पृष्ठभूमि वाले पुरुष और महिला (अनुसूचित जाति के प्रशिक्षार्थियों के लिए) उम्मीदवारों के लिए मुफ्त डेयरी प्रशिक्षण कोर्स 27 अक्तूबर से डेयरी प्रशिक्षण केंद्र, फगवाड़ा में शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कोर्स के लिए इच्छुक प्रशिक्षार्थी की आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए और न्यूनतम 5वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।
डिप्टी डायरेक्टर, डेयरी विकास विभाग ने आगे बताया कि इस प्रशिक्षण प्रोग्राम के दौरान दूध देने वाले पशुओं की खरीद से लेकर रख-रखाव, खान-पान, नस्ल सुधार, देखभाल और उचित विपणन की नवीनतम तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोर्स के लिए उम्मीदवारों का चयन जिला स्तर की समिति द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षार्थी को 3500 रुपये का वजीफा भी प्रदान किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 24 अक्तूबर तक डिप्टी डायरेक्टर, डेयरी विकास जालंधर के कार्यालय, आर.डी.डी.एल. कॉम्प्लेक्स, लाडोवाली रोड पर अपना आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता सर्टिफिकेट और अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट के साथ फॉर्म भर सकते है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद उम्मीदवारों को 2, 5 और 10 दूध देने वाले पशुओं की खरीद पर 33 प्रतिशत वित्तीय सहायता दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 98781-44601 और 94787-26641 पर संपर्क किया जा सकता है।