प्रोफेसर मोहन सिंह मेले के आयोजन को लेकर बैठक 28 सितंबर को: धालीवाल, लवली
लुधियाना, 23 सितंबर: प्रोफेसर मोहन सिंह मेले के आयोजन को लेकर प्रोफेसर मोहन सिंह मेमोरियल फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक 28 सितंबर को होगी।
यहाँ जारी एक बयान में, फाउंडेशन के चेयरमैन गुरनाम सिंह धालीवाल और प्रधान राजीव कुमार लवली ने बताया कि बैठक 28 सितंबर, दिन रविवार को दोपहर बाद 3 बजे लुधियाना में आरती चौक के निकट गुरुदेव नगर में स्वर्गीय स. जगदेव सिंह जस्सोवाल के आवास पर होगी। बैठक के दौरान मेले की कार्यकारिणी समिति आयोजन की तैयारियों पर चर्चा करेगी।
उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर मोहन सिंह मेले की शुरुआत स्वर्गीय जगदेव सिंह जस्सोवाल ने अपने मित्र की याद में अपना वादा निभाते हुए की थी।