109
कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा सुखदेव सिंह ढींडसा के निधन पर दुख व्यक्त
चंडीगढ़, 28 मई:
पंजाब के लोक निर्माण एवं बिजली मंत्री स हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित और वरिष्ठ अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींडसा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
कैबिनेट मंत्री ने ढींडसा परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए परमात्मा के चरणों में अरदास की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और पीछे रह गए परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।