Table of Contents
आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 1 अगस्त को YouTube पर Pay-Per-View मॉडल में रिलीज होगी। 100 रुपये में 48 घंटे फिल्म देखें। जानिए पूरी डिटेल।
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को थिएटर रिलीज के बाद अब YouTube पर Pay-Per-View (पीपीवी) मॉडल के तहत रिलीज करने जा रहे हैं। आमिर ने पहले ही साफ कर दिया था कि वे अपनी फिल्म को किसी भी OTT प्लेटफॉर्म को नहीं बेचेंगे। इसके बजाय उन्होंने अपना नया डिजिटल बिजनेस मॉडल अपनाते हुए फिल्म को आमिर खान टॉकीज़ के यूट्यूब चैनल पर 1 अगस्त 2025 को रिलीज करने की घोषणा की है।
Pay-Per-View मॉडल क्या होता है?
Pay-Per-View (पे-पर-व्यू) मॉडल एक ऐसा बिजनेस मॉडल है जिसमें दर्शक फिल्म या कंटेंट को देखने के लिए एक निश्चित कीमत चुकाते हैं, ठीक वैसे ही जैसे थिएटर में टिकट खरीदते हैं। आमिर खान ने इस मॉडल को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाकर नए जमाने की सिनेमा इंडस्ट्री को एक नया रास्ता दिखाया है। 29 जुलाई को मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि दर्शक केवल 100 रुपये देकर ‘सितारे जमीन पर’ को एक बार देख सकेंगे। इसके बाद 48 घंटे तक वे फिल्म को बार-बार देख सकते हैं। अगर वे फिर से देखना चाहें तो फिर से 100 रुपये चुकाने होंगे।
आमिर खान टॉकीज़ YouTube चैनल पर ‘सितारे जमीन पर’
आमिर खान का अपना यूट्यूब चैनल ‘आमिर खान टॉकीज़’ लॉन्च किया गया है, जहां इस फिल्म के अलावा ‘लगान’, ‘दंगल’, ‘पीपली लाइव’, ‘जाने तू या जाने ना’ जैसी हिट फिल्में भी उपलब्ध होंगी। इसमें फ्री कंटेंट भी मिलेगा, लेकिन नई फिल्में Pay-Per-View मॉडल पर ही उपलब्ध कराई जाएंगी।
48 घंटे तक फिल्म देखें, परिवार के साथ मिलकर
आमिर खान ने बताया कि ये मॉडल खास तौर पर फैमिली ऑडियंस के लिए है। यदि आपके परिवार में चार लोग हैं तो 25 रुपये प्रति व्यक्ति लगाकर फिल्म देख सकते हैं। इस तरह से यह परिवारों के लिए भी किफायती साबित होगा।
‘सितारे जमीन पर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून 2025 को थिएटर में रिलीज हुई थी और अब तक इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 261 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। अब YouTube Pay-Per-View रिलीज के साथ यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी करोड़ों की कमाई करेगी।