Table of Contents
Reliance Investment in North East India: रिलायंस इंडस्ट्रीज नॉर्थ ईस्ट भारत में ₹75,000 करोड़ का निवेश करेगी, जिससे 25 लाख से अधिक रोजगार सृजित होंगे। मुकेश अंबानी ने 5G विस्तार, हेल्थकेयर, बायोगैस प्लांट और ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर जैसी परियोजनाओं की घोषणा की है।
Reliance Investment in North East India: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने नॉर्थ ईस्ट राज्यों में निवेश दोगुना करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगले 5 वर्षों में रिलायंस ₹75,000 करोड़ का निवेश पूर्वोत्तर भारत में करेगी, जिससे 25 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यह निवेश न केवल डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी नई ऊंचाई देगा।
रिलायंस जियो 5G नेटवर्क की पहुंच 90% आबादी तक
मुकेश अंबानी ने बताया कि Reliance Jio 5G नेटवर्क नॉर्थ ईस्ट की करीब 90 प्रतिशत आबादी तक पहुंच चुका है और वर्तमान में 50 लाख से अधिक लोग इससे जुड़े हुए हैं। वर्ष के अंत तक यह संख्या दोगुनी होने की संभावना है। यह कदम डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूत करेगा और स्थानीय युवाओं को हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ेगा।
कृषि, हेल्थकेयर और क्लीन एनर्जी में भी बड़ा निवेश
-
रिलायंस रिटेल किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सीधी खरीद प्रणाली को बढ़ावा देगा।
-
मणिपुर में 150-बेड का कैंसर अस्पताल पहले ही बन चुका है।
-
मिजोरम विश्वविद्यालय के साथ मिलकर जीनोमिक डेटा पर स्तन कैंसर शोध शुरू किया गया है।
-
गुवाहाटी में एक मॉडर्न मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक लैब की स्थापना की गई है, जो भारत की सबसे बड़ी जीनोम सीक्वेंसिंग लैब में से एक होगी।
-
रिलायंस फाउंडेशन, सभी आठ नॉर्थ ईस्ट राज्यों में ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करेगा।
स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा
मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस क्षेत्र में 350 बायोगैस संयंत्र लगाएगा, जिससे सतत ऊर्जा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।
For more news: Business