Table of Contents
71 साल की उम्र में शादी के सवाल पर रेखा ने दिया चौंकाने वाला जवाब। फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान मांग में सिंदूर फ्लॉन्ट करते हुए बोलीं—“मैंने जिंदगी से शादी की है।” बयान हुआ वायरल।
बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि शादी को लेकर दिया गया बयान है। हाल ही में वह अभिनेत्री महिमा चौधरी और अभिनेता संजय मिश्रा की फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुईं, जहां उन्होंने पैपराजी के सामने ऐसा कुछ कहा जिसने सभी को हैरान कर दिया।
मांग में सिंदूर और स्टाइल ने खींचा ध्यान
स्क्रीनिंग के दौरान रेखा व्हाइट सूट और खूबसूरत दुपट्टे में नजर आईं। हमेशा की तरह उन्होंने अपने लुक को मांग में सिंदूर, रेड लिपस्टिक और ब्लैक सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया। 71 वर्ष की उम्र में भी उनकी गरिमा और अंदाज़ ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
View this post on Instagram
शादी पर रेखा का अनोखा जवाब
वायरल हो रहे वीडियो में महिमा चौधरी मज़ाकिया अंदाज़ में कहती हैं कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली है। इस पर रेखा मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं,
“शादी पहली हो या दूसरी, मैंने तो ज़िंदगी से शादी कर ली है।” इसके बाद रेखा आगे कहती हैं, “शादी प्यार का ही दूसरा नाम है। जहां प्यार है, वहीं शादी है।” रेखा के इस बयान को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाने लगे।
also read: संजय कपूर के प्रॉपर्टी विवाद में मंदिरा कपूर का प्रिया…
हमेशा चर्चा में रही रेखा की लव लाइफ
रेखा की निजी जिंदगी हमेशा से चर्चा का विषय रही है। उनका नाम कई सितारों के साथ जुड़ा, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चित रिश्ता अमिताभ बच्चन के साथ माना जाता है। हालांकि दोनों का रिश्ता कभी मुकम्मल नहीं हो सका।
रेखा ने दिल्ली के उद्योगपति मुकेश अग्रवाल से विवाह किया था, लेकिन दुर्भाग्यवश शादी के कुछ समय बाद ही उनका निधन हो गया। इसके बाद से रेखा ने अकेले जीवन को अपनाया है।
सिंदूर बना रहस्य और स्टाइल स्टेटमेंट
रेखा को अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में मांग में सिंदूर लगाए देखा जाता है, जिसे लेकर फैंस के बीच हमेशा उत्सुकता रहती है। अभिनेत्री पहले ही साफ कर चुकी हैं कि सिंदूर उनके लिए एक स्टाइल स्टेटमेंट है, लेकिन फिर भी उनकी जिंदगी आज भी रहस्य बनी हुई है।