Table of Contents
रणवीर सिंह की ‘डॉन 3’ की शूटिंग अगले साल से शुरू, फरहान अख्तर ने अपडेट दिया। जानें फिल्म की नई कास्ट, कृति सेनन का लीड रोल और फैंस के लिए एक्साइटिंग डिटेल्स।
फिल्म प्रेमियों के लिए खुशखबरी है! रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर फैंस लंबे समय से उत्साहित हैं। हाल ही में अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने फिल्म के बारे में बड़ा अपडेट दिया है। फरहान ने इंटरव्यू में बताया कि फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। यह अपडेट खासतौर पर फैंस के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है।
शूटिंग की नई तारीख
फरहान अख्तर ने फिल्मफेयर से बातचीत के दौरान कहा, “हम अगले साल फिल्मिंग शुरू करेंगे। शायद यही सबसे बड़ा अपडेट है जो मैं साझा कर सकता हूं।” पहले मेकर्स ‘डॉन 3’ की शूटिंग सितंबर 2025 में शुरू करने की योजना बना रहे थे, लेकिन अज्ञात कारणों से इसे पोस्टपोन कर दिया गया था।
also read: अर्जुन बिजलानी-धनश्री वर्मा की दोस्ती हुई खत्म? शो के बाद…
‘डॉन 3’ की कहानी और कास्ट
‘डॉन 3’ हिंदी सिनेमा की सबसे अवेटेड फिल्म में से एक है। इस बार अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह डॉन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर सिंह और विक्रांत मैसी एक्शन और स्टाइलिश सीक्वेंस में भिड़ते दिखेंगे। दिलचस्प बात यह है कि दोनों पहले ‘दिल धड़कने दो’ और ‘लुटेरा’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है जब वे ऑन-स्क्रीन भिड़ेंगे।
फिल्म के एक सूत्र ने न्यूज़ 18 को बताया, “डॉन 3 में बाइक चेज़ और कई नए एक्शन सीक्वेंस होंगे। विक्रांत का नया अवतार फैंस को चौंका देगा।”
लीड रोल में बदलाव
शुरुआत में फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी को कास्ट किया गया था। हालांकि, हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया और उनकी जगह कृति सेनन ने ले ली है। मेकर्स ने अभी इसे लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।