Pahalgam Terror Attack: LIC ने कहा कि ऐसे सभी तरह के प्रयास किए जाएंगे ताकि बीमा धारकों के दावे को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके और पीड़ित परिवारों को धन मिल सके।
Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले से पूरा देश गुस्सा है और इस पीड़ा से उबरने की कोशिश कर रहा है। लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (LIC) ने गुरुवार को पहलगाम हमले के पीड़ितों को राहत देने के लिए दावा निपटान प्रक्रिया में ढील दी है। एलआईसी ने एक बयान जारी कर नागरिकों की हमले में मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी तरह से मदद करने को प्रतिबद्ध हैं। एलआईसी ने कहा कि पीड़ितों को वित्तीय राहत देने के लिए दावा निपटान की प्रक्रिया को तेज करेंगे।
एलआईसी के सीईओ और एमडी सिद्धा मोहंती ने कहा कि इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी बीमा धारकों की मुश्किलों को कम करने के लिए कई तरह की रियायतें देने जा रही है। उनका कहना था कि आतंकी हमले में बीमा धारक की मृत्यु, राज्य सरकार से भुगतान या किसी भी मुआवजे के सरकारी रिकॉर्ड में मौजूद किसी भी साक्ष्य को मृत्यु प्रमाण पत्र की जगह माना जाएगा।
बयान में कहा गया है कि ऐसे सभी प्रयास किए जाएंगे ताकि बीमा धारकों के दावे को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके और पीड़ित परिवारों को धन मिल सके।
एलआईसी की राहत
एलआईसी ने इसके लिए अलग से हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की शिकायत के लिए आप अपने निकटतम एलआईसी शाखा, प्रभाग या ग्राहक क्षेत्र से संपर्क कर सकते हैं, या 022-68276827 पर फोन कर सकते हैं।
एनएसई का 1 करोड़ का एलान
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) चीफ आशीष कुमार चौहान ने पहलगाम आतंकी हमले पर गहरी शोक व्यक्त करते हुए पीड़ितों के परिवार को एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। उनका ट्वीट सोशल मीडिया एक्स पर था: “हम 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर में हुए इस आतंकी हमले के गहरे शोक में हैं, जिसमें 26 लोग मारे गए।” हम पीड़ितों के परिवारों को मदद के तौर पर एक करोड़ रुपये देने का ऐलान करते हैं और इस कठिन समय में उन दुखी परिवारों के साथ एकजुट खड़े हैं।
For more news: Business