Table of Contents
O’Romeo Trailer Release: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है और रिलीज के साथ ही यह सोशल मीडिया पर छा गया है. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर एक खतरनाक गैंगस्टर के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि तृप्ति डिमरी उनकी प्रेमिका के रोल में दिखाई दे रही हैं. ट्रेलर में प्यार, हिंसा, धोखा और बदले की जबरदस्त कहानी देखने को मिलती है.
कैसा है O’Romeo का ट्रेलर? (O’Romeo Trailer Release)
फिल्म ओ रोमियो का ट्रेलर गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की कहानी बयां करता है. ट्रेलर की शुरुआत रोमांटिक अंदाज़ में होती है, लेकिन कुछ ही पलों में यह खून-खराबे और हिंसा से भरपूर हो जाता है. शाहिद कपूर का इंटेंस लुक, दमदार एक्शन और एनर्जेटिक डांस सीक्वेंस ट्रेलर की सबसे बड़ी यूएसपी हैं.
शाहिद कपूर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह ग्रे और इंटेंस किरदारों में माहिर हैं. उनका खतरनाक अंदाज़ दर्शकों को बांधे रखता है.
तृप्ति डिमरी का रिवेंज अवतार
ट्रेलर में तृप्ति डिमरी शुरुआत में एक सीधी-सादी और शांत लड़की के रूप में दिखाई देती हैं, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, उनके किरदार की परतें खुलती जाती हैं. फिल्म में तृप्ति का रिवेंज मोड कहानी को नया मोड़ देता है.
शाहिद और तृप्ति की केमिस्ट्री ट्रेलर में बेहद प्रभावशाली नजर आती है. दोनों के बीच का इंटेंस रोमांस और टकराव दर्शकों को फिल्म देखने के लिए मजबूर करता है.
also read: फिल्ममेकर एटली फिर बनने वाले हैं पापा, पत्नी प्रिया एटली…
डायलॉग्स और म्यूजिक ने बढ़ाया ट्रेलर का असर
ट्रेलर के दमदार डायलॉग्स इसे और भी प्रभावशाली बनाते हैं. “वो लड़की बारूद का ढेर है, खुद तो फटेगी ही, साथ में तेरे चिथड़े भी उड़ा देगी” जैसे डायलॉग्स दर्शकों के बीच खूब चर्चा में हैं. इसके साथ ही फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और म्यूजिक भी कहानी के मूड को पूरी तरह सपोर्ट करता है.
शानदार स्टारकास्ट और दमदार प्रोडक्शन
फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल, अरुण ईरानी, विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे. दिशा पाटनी फिल्म में एक स्पेशल आइटम नंबर करती दिखाई देंगी, जबकि अविनाश तिवारी विलेन के रोल में धमाल मचाते नजर आएंगे. ‘ओ रोमियो’ को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है.
कब और कहां देखें फिल्म?
शाहिद कपूर की यह रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म वेलेंटाइन वीक में रिलीज होने जा रही है. फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.