Table of Contents
Mirzapur 4 Update: श्वेता त्रिपाठी ने चौथे सीजन पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या जुलाई 2025 में रिलीज हो सकता है मिर्जापुर का नया धमाका?
Mirzapur 4 Update: फेमस क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज़ ‘मिर्जापुर’ का चौथा सीजन लेकर दर्शकों की उत्सुकता चरम पर है। सीरीज में ‘गोलू’ का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली श्वेता त्रिपाठी शर्मा ने हाल ही में सीजन 4 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, जिससे फैंस को एक बार फिर उम्मीद की किरण नजर आई है।
क्या जुलाई में रिलीज़ होगी Mirzapur 4?
2024 में मिर्जापुर का तीसरा सीजन 5 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था, जो श्वेता त्रिपाठी के जन्मदिन से एक दिन पहले था। ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि क्या मिर्जापुर 4 भी जुलाई में आ सकता है, तो उन्होंने एक पॉजिटिव हिंट दिया।
इंटरव्यू में श्वेता ने कहा, “काम बहुत जोरों से चल रहा है। मैं सेट पर वापस जाने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। गोलू मेरा फेवरेट किरदार है और जब लोग मुझे ‘गोलू दीदी’ कहते हैं, तो बेहद खुशी होती है। उम्मीद है कि इस बार भी जन्मदिन के आसपास कोई अच्छी खबर जरूर मिलेगी।”
Mirzapur 4 की स्ट्रीमिंग को लेकर क्या है स्थिति?
फिलहाल Prime Video की ओर से Mirzapur Season 4 की ऑफिशियल रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, अक्टूबर 2024 में मिर्जापुर यूनिवर्स की एक नई फिल्म – ‘Mirzapur: The Film’ – की घोषणा की गई थी। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि सीजन 4 भी जल्द ही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकता है।
श्वेता त्रिपाठी शर्मा का नया प्रोजेक्ट
एक्ट्रेस इन दिनों थिएटर प्रोडक्शन में भी सक्रिय हैं। उन्होंने 15 साल बाद थिएटर में वापसी की है और ‘कॉक’ नामक नाटक को अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘ऑलमायटी’ के तहत प्रोड्यूस किया है। यह नाटक 6 जून को नई दिल्ली में स्टेज परफॉर्म किया गया, जिसका निर्देशन मनीष गांधी ने किया। इसमें रिताशा राठौर, तन्मय धनानिया, साहिर मेहता और हर्ष सिंह जैसे कलाकार शामिल हैं।
For more news: Entertainment