पंजाबी सिंगर और रैपर करण औजला इन दिनों एक बड़े विवाद में फंसे हैं। अमेरिकी रैपर और एक्ट्रेस गोरी ने आरोप लगाया है कि करण औजला ने अपनी शादी की जानकारी छिपाकर उनसे रिलेशनशिप रखा। इस आरोप ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
also read: दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर तलविंदर: टाइगर श्रॉफ से…
गोरी ने सोशल मीडिया और रेडिट पोस्ट के माध्यम से कहा कि औजला और उनकी टीम ने उनकी आवाज दबाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने रिलेशनशिप शुरू किया, तब उन्हें यह नहीं पता था कि करण शादीशुदा हैं। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि औजला की टीम ने झूठी जानकारी फैलाकर इस मामले को दबाने की कोशिश की।

करण औजला पर विवाद: गर्लफ्रेंड ने लगाया शादी छिपाने का आरोप
करण औजला की पत्नी पलक औजला कनाडा की मेकअप आर्टिस्ट और व्यवसायी हैं। पलक औजला दुबई के लग्ज़री सैलून मैसन पाल्के की सीईओ हैं और उनका सोशल मीडिया पर 2.34 लाख फॉलोअर्स हैं। दोनों ने 2023 में शादी की थी। फिलहाल करण औजला और उनकी टीम ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।