Table of Contents
HCLTech CEO Salary: भारत की IT इंडस्ट्री में HCLTech के CEO विजय कुमार ने नया रिकॉर्ड बनाया है। वित्त वर्ष 2024-25 में उनकी कुल कमाई 94.6 करोड़ रुपये पहुंच गई है, जो भारत के किसी भी IT कंपनी के CEO की सबसे ज्यादा सैलरी है। यह लगभग हर दिन 26 लाख रुपये और महीने के हिसाब से 3 करोड़ रुपये से ज्यादा बनती है। विजय कुमार वर्तमान में अमेरिका में रहकर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।
विजय कुमार की सैलरी डिटेल्स
कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, विजय कुमार की बेसिक सैलरी 15.8 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उन्हें 13 करोड़ रुपये का परफॉर्मेंस बोनस, 56.9 करोड़ रुपये के रिस्ट्रिक्टेड स्टॉक यूनिट्स (RSUs) और 1.7 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोनस मिला है। कुल मिलाकर उनकी इनकम पिछले साल की तुलना में 7.9% बढ़ी है।
अन्य IT कंपनियों के CEO की सैलरी क्या है?
-
TCS के CEO के. कीर्तिवासन ने वित्त वर्ष 2023-24 में 26.5 करोड़ रुपये कमाए, जो पिछले साल से 4.6% ज्यादा है।
-
इन्फोसिस के CEO सलील पारेख की सैलरी में 22% की वृद्धि हुई है, और उनकी कुल कमाई 80.6 करोड़ रुपये रही।
-
विप्रो के CEO श्रीनिवास पल्लिया ने अपने पहले साल में 53.6 करोड़ रुपये की कमाई की।
HCLTech के CEO की सैलरी औसत कर्मचारी से 662 गुना ज्यादा
विजय कुमार की कमाई कंपनी के एक औसत कर्मचारी की तुलना में 662.5 गुना अधिक है। जबकि बाकी कर्मचारियों की सैलरी में औसतन सिर्फ 3.1% की वृद्धि हुई है।
Vijay Kumar का अगला टर्म
HCLTech बोर्ड ने विजय कुमार की सैलरी में 18.8 मिलियन डॉलर (करीब 154 करोड़ रुपये) की वृद्धि भी मंजूर की है। उनका अगला CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर कार्यकाल 1 सितंबर 2025 से शुरू होकर 31 मार्च 2030 तक रहेगा।