Table of Contents
गूगल क्रोम दुनिया का सबसे लोकप्रिय वेब ब्राउज़र है, जिसे लोग घर, ऑफिस और स्टडी के लिए रोज़ाना इस्तेमाल करते हैं। अक्सर लोग इसे फास्ट और यूज़फुल बनाने के लिए एक्सटेंशन्स का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान क्रोम ट्रिक्स हैं, जो बिना किसी एक्सटेंशन के आपका काम बहुत आसान कर सकती हैं। इन ट्रिक्स से आपका ब्राउज़िंग एक्सपीरियंस तेज़ और प्रोडक्टिव बन जाएगा।
1. टैब ग्रुप से बढ़ाएं प्रोडक्टिविटी
अगर आप एक साथ कई टैब्स खोलते हैं और उनमें से जरूरी टैब्स ढूंढने में समय लगता है, तो टैब ग्रुप का इस्तेमाल करें। आप टैब्स को ग्रुप में जोड़ सकते हैं और उन्हें कलर-कोड कर पहचान आसान बना सकते हैं। किसी भी टैब पर राइट क्लिक करके “Add Tab to Group” चुनें और अपने हिसाब से ग्रुप बनाएं।
also read: मोबाइल यूजर्स को लगेगा झटका: 2026 में रिचार्ज प्लान महंगे…
2. टैब सर्च से बचाएं समय
कई टैब्स ओपन होने पर किसी एक को ढूंढना मुश्किल हो जाता है। क्रोम में टैब सर्च फीचर मददगार है। बस Ctrl + Shift + A प्रेस करें और सभी खुले टैब्स की लिस्ट देखें। यहां कीवर्ड टाइप करके तुरंत अपने ज़रूरी टैब तक पहुंच सकते हैं।
3. रैम और बैटरी बचाने के लिए मेमोरी और एनर्जी सेवर
क्रोम में मेमोरी सेवर फीचर टैब्स को डिस्कार्ड करता है, जिससे ब्राउज़र पर डेटा लोड नहीं होता लेकिन टैब विजिबल रहता है। इससे रैम बचती है और ब्राउज़िंग फास्ट रहती है। इसे सेटिंग्स → Performance → Memory Saver में जाकर इनेबल किया जा सकता है।
इसी तरह, एनर्जी सेवर मोड को एक्टिवेट करने से बैकग्राउंड एक्टिविटी और विजुअल इफेक्ट्स सीमित होते हैं, जिससे लैपटॉप या मोबाइल की बैटरी लंबे समय तक चलती है।
इन आसान क्रोम ट्रिक्स का इस्तेमाल करके आप एक्सटेंशन के बिना ही अपने ब्राउज़िंग एक्सपीरियंस को स्मार्ट और प्रोडक्टिव बना सकते हैं।