स्टार प्लस के शो अनुपमा की राही यानी अद्रिजा रॉय की सगाई 25 जनवरी को उनके मंगेतर विग्नेश अय्यर के साथ होने वाली है। जानें उनकी इंगेजमेंट और शादी की खास बातें।
स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में राही की भूमिका निभाने वाली अद्रिजा रॉय अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अद्रिजा जल्द ही 25 जनवरी को अपने फार्महाउस पर इंगेजमेंट करेंगी। उनके होने वाले मंगेतर का नाम विग्नेश अय्यर है।
अद्रिजा ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनकी और विग्नेश की पहली मुलाकात पिछले साल मई में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। अद्रिजा के अनुसार, दोनों को पहली नजर में ही एक-दूसरे की पर्सनैलिटी पसंद आ गई। इसके बाद विग्नेश ने पहल की और दोनों ने इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू की। इसके बाद दोनों ने प्रॉपर मिलना तय किया।
also read: व्हीलचेयर में हाथ में ड्रिप लगाए भारती सिंह लौटीं ‘लाफ्टर…
अद्रिजा ने अपने मंगेतर को सोलमेट बताया। उन्होंने कहा, “हम दोनों बहुत सॉफ्ट और डाउन-टू-अर्थ हैं। मैं हमेशा से ऐसे साथी की तलाश में थी जो इंडस्ट्री से बाहर हो, और विग्नेश बिल्कुल वैसा ही हैं जैसा मैं चाहती थी। हमें लगता है कि हम सोलमेट्स हैं।”
View this post on Instagram
इंगेजमेंट के लिए अद्रिजा ने तीन दिन का छुट्टी लिया है और अपनी टीम ने एडवांस में सभी सीन्स शूट कर लिए हैं ताकि उनके जाने से काम प्रभावित न हो। अद्रिजा ने बताया कि उन्होंने अपनी पूरी टीम को इंगेजमेंट में बुलाया है।
जहां तक शादी की बात है, अद्रिजा ने कहा कि इस साल शादी का कोई प्लान नहीं है। विग्नेश साउथ इंडियन (तमिल) हैं और अद्रिजा बंगाली, इसलिए दोनों चाहते हैं कि शादी दोनों संस्कृतियों और रीति-रिवाजों के अनुसार हो। इस कारण वह अगले दो सालों में ही शादी करने की योजना बना रहे हैं।
फैंस अद्रिजा की सगाई की खबर सुनकर बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। शो अनुपमा में अद्रिजा रॉय को शिवम खजुरिया के अपोजिट देखा जाता है और दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है।