अंशुला कपूर की सगाई में उनकी मां की रस्में महीप कपूर ने निभाईं, जबकि बोनी कपूर भावुक हो गए। देखिए इस खास मौके की इनसाइड तस्वीरें और जानिए कैसे कपूर परिवार ने जश्न मनाया।
हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ सगाई की। इस खास मौके पर अंशुला की मां मोना शौरी कपूर के बाद उनके मां का फर्ज बोनी कपूर के सबसे छोटे भाई संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने निभाया।
सगाई के इंटीमेट फंक्शन की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें महीप कपूर अंशुला और रोहन के साथ ‘तेल मढ़ा’ की रस्म निभाती दिखीं। यह रस्म आमतौर पर परिवार की बड़ी उम्र की महिलाएं निभाती हैं, और महीप ने इस मौके पर अंशुला की मां की जगह पूरी जिम्मेदारी निभाई, जिसे फैंस और फैमिली ने बेहद सराहा।
View this post on Instagram
इस दौरान, पिता बोनी कपूर काफी भावुक नजर आए। उनकी आंखें भर आईं और उन्होंने बेटी के हाथ चूमते हुए डांस किया। अंशुला ने सोशल मीडिया पर बोनी कपूर के साथ डांस की एक प्यारी वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “पापा के साथ मेरा पहला डांस, जिससे मैं फिर से छोटी बच्ची जैसी महसूस कर रही थी। यह मेरी सबसे यादगार रातों में से एक है। लव यू पापा।”
View this post on Instagram
अंशुला और रोहन की सगाई में कपूर परिवार के कई सदस्य शामिल हुए, जिनमें अनिल कपूर, सोनम कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, हर्षवर्धन कपूर और शनाया कपूर के साथ करीबी दोस्त भी मौजूद थे। खबर है कि यह कपल इस साल दिसंबर तक शादी के बंधन में बंध सकता है, हालांकि कपूर परिवार ने अभी इसे आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं किया है।
अंशुला कपूर की सगाई का यह भावुक और खास मौका उनके परिवार की गहरी मजबूती और प्यार का प्रतीक बन गया है।
also read: Kantara Chapter 1 OTT Release: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा…