Table of Contents
Amazon 2025 में बड़ी छंटनी शुरू, 15 लाख कर्मचारियों में से 30,000 होंगे प्रभावित। जानें किन विभागों पर असर पड़ेगा और AI से वर्कफोर्स में क्या बदलाव आएंगे।
Amazon 2025: ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अमेजन अब से बड़ी पैमाने पर छंटनी करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार से कंपनी लगभग 30,000 कर्मचारियों को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। कोविड-19 के दौरान बढ़ी मांग के कारण अमेजन ने बड़ी संख्या में हायरिंग की थी, लेकिन अब संचालन दक्षता बढ़ाने और खर्चों में कटौती के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
किस विभाग पर पड़ेगा असर
अमेजन में कुल 15.5 लाख कर्मचारी हैं, जिनमें से 3.5 लाख कॉर्पोरेट स्टाफ शामिल हैं। 2022 के बाद यह सबसे बड़ी छंटनी होगी, जब कंपनी ने लगभग 27,000 कर्मचारियों को हटाया था। इस बार की छंटनी का असर एचआर, ऑपरेशंस, डिवाइसेज़ एंड सर्विसेज और अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) विभागों पर पड़ सकता है।
also read: Gold Price Outlook: सोना सस्ता होगा या फिर बढ़ेगा? जानें…
AI और ऑटोमेशन के चलते वर्कफोर्स में बदलाव
अमेजन के सीईओ एंडी जस्सी ने जून में कहा था कि AI और ऑटोमेशन के बढ़ते इस्तेमाल से आने वाले वर्षों में कर्मचारियों की संख्या में कमी आ सकती है। कई नियमित कार्य AI टूल्स द्वारा स्वचालित होंगे, जिससे कुछ भूमिकाओं की आवश्यकता कम हो जाएगी।
टेक सेक्टर में छंटनी की लहर
तकनीकी क्षेत्र में छंटनी पर नजर रखने वाली वेबसाइट Layoffs.fyi के अनुसार, 2025 में अब तक 216 कंपनियों ने लगभग 98,000 कर्मचारियों को निकाल दिया है। पिछले साल यह संख्या 1.53 लाख के करीब थी।
अमेजन के वित्तीय अपडेट
अमेजन के शेयर सोमवार को 1.2% बढ़कर 226.97 डॉलर पर बंद हुए। कंपनी को आने वाले तिमाही नतीजों में अच्छे मुनाफे की उम्मीद है। अमेजन का सबसे बड़ा मुनाफे का स्रोत AWS (Amazon Web Services) है, जिसकी बिक्री इस साल दूसरी तिमाही में 17.5% बढ़कर 30.9 बिलियन डॉलर तक पहुंची है।