आमिर खान और गौरी स्प्रैट दो साल डेटिंग के बाद एक ही घर में शिफ्ट होने वाले हैं। आमिर बोले- ‘मैं पहले ही उससे शादी कर चुका हूं।
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अब आमिर और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट अपने रिलेशनशिप में एक बड़ा कदम बढ़ाने जा रहे हैं। लगभग दो साल तक डेटिंग करने के बाद, ये कपल अब एक ही घर में रहने वाला है।
हाल ही में आमिर ने मीडिया को पुष्टि दी कि वे और गौरी जल्द ही अपने नए घर में शिफ्ट होंगे। यह घर आमिर की फैमिली से ज्यादा दूर नहीं है और कपल अपने परिवार के पास ही रहेगा। आमिर ने साफ कहा कि वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहेंगे और अपने रिश्ते को लेकर बहुत कमिटेड हैं।
also read: Border 2 Advance Booking Update: सनी देओल की फिल्म ने…
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में आमिर ने कहा, “गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर बहुत सीरियस हैं। हम पार्टनर हैं और हमारे बीच बहुत गहरा कमिटमेंट है। शादी मेरे दिल में पहले ही हो चुकी है। इसे फॉर्मल करना या नहीं, यह मैं समय आने पर तय करूंगा।”
वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान हाल ही में ‘हैप्पी पटेल’ में कैमियो रोल में नजर आए थे, साथ ही उन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया था। अब उनके प्रोडक्शन हाउस के तहत ‘एक दिन’ फिल्म बनाई जा रही है, जिसमें उनके बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म से जुड़ी पहली झलक भी सामने आ चुकी है।
आमिर और गौरी के नए घर में शिफ्ट होने की खबर के बाद फैंस भी उनके रिश्ते में इस नए कदम को लेकर बेहद उत्साहित हैं।