Table of Contents
फिल्ममेकर एकता कपूर एक बार फिर बड़े और दमदार विषय के साथ दर्शकों के सामने आने की तैयारी में हैं। फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की सफलता के बाद अब वह एक नई पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म ‘द टेरर रिपोर्ट’ लेकर आ रही हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने विष्णु वर्धन के साथ हाथ मिलाया है, जो इससे पहले शेरशाह जैसी सराही गई फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं।
‘द टेरर रिपोर्ट’ पर शुरू हुआ काम
यह फिल्म एक बड़े स्तर की पॉलिटिकल थ्रिलर होगी, जिसे Balaji Telefilms और Ellipsis Entertainment मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित होगी और भारत पर हुए आतंकी हमलों के साथ-साथ देश की जवाबी कार्रवाई को भी प्रभावशाली तरीके से दिखाएगी।
View this post on Instagram
देश की सुरक्षा और आतंकवाद पर फोकस
मेकर्स के मुताबिक, ‘द टेरर रिपोर्ट’ में जांच एजेंसियों की जटिल प्रक्रिया, खुफिया ऑपरेशन्स और हाल के सुरक्षा घटनाक्रमों को विस्तार से दर्शाया जाएगा। फिल्म का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना ही नहीं, बल्कि दर्शकों को देश की सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी अभियानों के बारे में जागरूक करना भी है।
यह फिल्म कहीं न कहीं ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की थीम को आगे बढ़ाती नजर आएगी, जिसमें सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लंबी लड़ाई को दिखाया जाएगा।
मजबूत टीम के साथ बन रही फिल्म
इस प्रोजेक्ट में एकता कपूर के साथ शोभा कपूर, तनुज गर्ग और अतुल कसबेकर भी निर्माता के रूप में जुड़े हैं। वहीं, विष्णु वर्धन अपनी खास निर्देशन शैली के जरिए फिल्म को एक रियलिस्टिक और इमोशनल टच देंगे।
also read: दिल्ली के जिम ट्रेनर से बने ‘धुरंधर 2’ के सितारे: मुस्तफा…
‘द साबरमती रिपोर्ट’ की सफलता के बाद नई उम्मीदें
गौरतलब है कि द साबरमती रिपोर्ट साल 2024 में रिलीज हुई थी, जिसमें विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा नजर आए थे। यह फिल्म अपने विषय को लेकर चर्चा में रही और कई राज्यों में टैक्स-फ्री भी घोषित की गई।
जल्द सामने आएगी रिलीज से जुड़ी जानकारी
फिलहाल ‘द टेरर रिपोर्ट’ की शूटिंग और रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही मेकर्स इस बारे में अपडेट साझा करेंगे।