Table of Contents
मां बनने के बाद परिणीति चोपड़ा ने मनाया पहला बर्थडे, राघव चड्ढा ने शेयर की बेबी बंप फोटोज और लिखा प्यार भरा संदेश।
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं और यह बर्थडे उनके लिए बेहद खास है क्योंकि यह मां बनने के बाद उनका पहला बर्थडे है। इस खास मौके पर उनके पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
राघव चड्ढा ने शेयर की बेबी बंप फोटोशूट की तस्वीरें
राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिणीति के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में परिणीति ऑरेंज सूट में नजर आ रही हैं और बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। एक फोटो में राघव उनके बेबी बंप को प्यार से चूमते भी नजर आते हैं। बाकी तस्वीरों में दोनों व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए बेहद रोमांटिक अंदाज़ में पोज़ दे रहे हैं।
View this post on Instagram
“सबसे न्यू और बेस्टेस्ट मॉमी को जन्मदिन मुबारक”
तस्वीरों के साथ राघव ने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा: “शहर की सबसे न्यू और सबसे बेस्टेस्ट मॉमी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। गर्लफ्रेंड से पत्नी बनने तक और अब हमारे बेटे की मां बनने का यह सफर अद्भुत रहा है।”
also read: स्टेबिन बेन ने नूपुर सेनन को डेट करने की अफवाहों का किया…
हाल ही में माता-पिता बने परिणीति और राघव
बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हाल ही में एक बेटे के माता-पिता बने हैं। 19 अक्टूबर को परिणीति ने बेटे को जन्म दिया था। इस खबर को कपल ने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर किया था: “वो आखिरकार आ गया है! हमारा प्यारा बेटा। अब ज़िंदगी पहले जैसी नहीं रही। बाहें भरी हुई हैं और दिल उससे भी ज़्यादा। पहले हम सिर्फ एक-दूसरे के साथ थे, अब हमारे पास सब कुछ है।”