Table of Contents
War 2 के पहले गाने ‘आवां-जावां’ का फर्स्ट लुक रिलीज। ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल। जानिए War 2 रिलीज डेट, गाना डिटेल्स और फैंस का रिएक्शन।
ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी स्टारर मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ (War 2) को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। हाल ही में जहां फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था, वहीं अब मेकर्स ने फिल्म के पहले रोमांटिक गाने ‘आवां-जावां’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इस फर्स्ट लुक में दोनों स्टार्स की सिजलिंग केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
कियारा-ऋतिक की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने फैंस को किया दीवाना
डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘Aawan Jawaan’ सॉन्ग का पहला लुक शेयर करते हुए लिखा, “War 2 का पहला गाना ‘Aawan Jawaan’ दो दिन में रिलीज हो रहा है… ऋतिक, कियारा, अरिजीत, अमिताभ और प्रीतम दा की एनर्जी इस ट्रैक में झलकती है।” इस गाने की शूटिंग इटली में हुई थी और इसे रोमांटिक और ग्रूवी वाइब्स के साथ फिल्माया गया है। पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले ऋतिक और कियारा की जोड़ी को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गाना, फैंस बोले – “Can’t Wait!”
गाने के फर्स्ट लुक ने जैसे ही इंटरनेट पर दस्तक दी, फैंस ने कॉमेंट्स की बारिश कर दी। किसी ने इसे “ब्लॉकबस्टर जोड़ी” कहा तो किसी ने लिखा, “ऋतिक-कियारा की केमिस्ट्री ऑन फायर है!”।
कब रिलीज होगी ‘वॉर 2’?
वॉर 2′ 14 अगस्त 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज़ होगी। ये फिल्म 2019 की सुपरहिट फिल्म War का सीक्वल है, जिसमें टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन नजर आए थे। इस बार फिल्म की कहानी को और बड़ा करते हुए इसमें जूनियर एनटीआर को भी अहम भूमिका में जोड़ा गया है।