Table of Contents
Housefull 5 Box Office Collection: Housefull 5 ने पहले दिन 23 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग के साथ 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बनते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। जानें पूरी रिपोर्ट।
Housefull 5 Box Office Collection: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर ‘हाउसफुल 5’ ने 6 जून, शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी और पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर डाली। कॉमेडी, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस मल्टीस्टारर फिल्म ने ओपनिंग डे पर 23 करोड़ रुपये की कमाई कर कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
ड्यूल क्लाइमेक्स बना आकर्षण का केंद्र
‘हाउसफुल 5’ को मेकर्स ने एक अनोखे मार्केटिंग प्लान के तहत दो अलग-अलग वर्जन – हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B – के साथ रिलीज किया है। दोनों वर्जन की कहानी शुरुआती दो घंटे तक एक जैसी है, लेकिन लास्ट 20 मिनट में क्लाइमेक्स अलग है, जिसमें कातिल भी बदल जाता है। इस ड्यूल एंडिंग कॉन्सेप्ट ने दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी, जिससे कई लोग फिल्म को दोबारा देखने भी पहुंचे।
साल 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हाउसफुल 5’ ने पहले दिन 23 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस कलेक्शन के साथ यह 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। इससे आगे सिर्फ ‘छावा’ (33 करोड़) और ‘सिकंदर’ (27.50 करोड़) हैं।
21 फिल्मों को पछाड़ा
‘हाउसफुल 5’ ने अजय देवगन की ‘रेड 2’ (19.71 करोड़), सनी देओल की ‘जाट’ (9.62 करोड़), अक्षय की ‘केसरी चैप्टर 2’ (7.84 करोड़), और ‘भूल चूक माफ’ (7.20 करोड़) जैसी 21 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
फ्रेंचाइज़ी की सबसे बड़ी ओपनिंग
‘हाउसफुल 5’ ने अपने फ्रेंचाइज़ी के सभी हिस्सों को पीछे छोड़ते हुए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग की है:
-
हाउसफुल (2010) – 10 करोड़
-
हाउसफुल 2 (2012) – 14 करोड़
-
हाउसफुल 3 (2016) – 15.21 करोड़
-
हाउसफुल 4 (2019) – 19.08 करोड़
-
हाउसफुल 5 (2025) – 23 करोड़
दमदार स्टारकास्ट
साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस और तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में 20 सितारे नजर आ रहे हैं। मुख्य भूमिकाओं में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, सौंदर्या शर्मा और नाना पाटेकर जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
For more news: Entertainment