यूपी पुलिस ने काटे हजारों चालान, 6 गलत काम करने वालों के लिए जारी हुआ अलर्ट

यूपी पुलिस ने काटे हजारों चालान, 6 गलत काम करने वालों के लिए जारी हुआ अलर्ट

यूपी पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत 8 लाख से अधिक वाहनों की जांच कर हजारों चालान काटे। काली फिल्म हटाने, गलत पार्किंग और स्टंटबाजी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई।

उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत प्रदेशभर में 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक साढ़े आठ लाख से अधिक वाहनों की जांच की गई और हजारों चालान काटे गए। पुलिस ने काली फिल्म हटाने, गलत पार्किंग, वाहनों में अनावश्यक हूटर और बत्तियां हटाने सहित कई नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की है।

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत सख्त कदम

एडीजी पद्मजा चौहान के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में 24,457 पुलिसकर्मियों ने 71,473 स्थानों पर 8,50,182 वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान 9,488 काली फिल्म हटाई गईं, 2,817 वाहनों से हूटर हटाए गए और 1,087 अनावश्यक बत्तियां बंद कराई गईं।

also read: योगी सरकार उत्तर प्रदेश में बनाएगी विशेष पीएम मित्र…

गलत पार्किंग के खिलाफ 18,215 चालान काटे गए हैं। साथ ही वाहन पर शासकीय व जाति सूचक शब्दों के उपयोग पर भी कड़ी कार्रवाई हुई, जिसमें 14,504 मामले सामने आए। कुल मिलाकर 3,38,305 लोगों को चेतावनी भी दी गई।

सख्त कार्रवाई: स्टंटबाजों पर पैनी नजर

अभियान के दौरान 1,93,829 वाहनों का चालान काटा गया और 3,654 वाहनों को सीज किया गया। 450 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। विशेष तौर पर स्टंटबाजी करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई हुई। 770 स्टंटबाजी के मुकदमे दर्ज किए गए और 263 स्टंटबाजों को गिरफ्तार किया गया।

फुट पैट्रोलिंग से बढ़ाई सुरक्षा

महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग ने प्रदेश के 57,265 स्थानों पर फुट पैट्रोलिंग की। अपर पुलिस महानिदेशक से लेकर थाना प्रभारी तक की टीमों ने विभिन्न इलाकों में गश्त की, जिससे महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जा सके। फुट पैट्रोलिंग के दौरान 7,44,482 व्यक्तियों की जांच हुई, वहीं 52,039 स्थानों पर पीआरवी द्वारा पेट्रोलिंग की गई।

Related posts

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात; हरियाणा के विकास पर हुई चर्चा

नायब सिंह सैनी का अंबाला दौरा: कांग्रेस और AAP पर जमकर बरसे, लाडो लक्ष्मी योजना का किया जिक्र

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का शपथ ग्रहण: मंच पर दूसरी पंक्ति में दिखे CM नायब सैनी, ‘हरियाणा मॉडल’ की जीत का दिखा असर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More