Paris Paralympics 2024 :टोक्यो पैरालिंपिक्स 2020 के बाद लगातार दूसरी बार कथुनिया ने रजत पदक जीतकर बड़ा मुकाम हासिल किया पैरिस 2024 पैरालिंपिक्स में पुरुष पैरा डिस्कस थ्रो एफ56 श्रेणी में योगेश कथुनिया ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता। एफ56 उन खेल वर्गों का हिस्सा है, जहां एथलीट मांसपेशियों की शक्ति में कमी, सीमित गतिशीलता, अंगों की कमी या पैर की लंबाई में अंतर के कारण व्हीलचेयर या थ्रोइंग चेयर पर प्रतिस्पर्धा करते हैं। 27 साल के योगेश ने अपने पहले प्रयास में असाधारण कौशल और फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए 42.22 मीटर का थ्रो किया, जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास रहा। इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक्स 2020 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इस तरह उन्होंने लगातार दूसरे पैरालंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर बड़ा मुकाम हासिल किया है। वैश्विक मंच पर अपनी निरंतर उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए योगेश ने पैरिस में पैरा-डिस्कस थ्रो में शानदार प्रदर्शन कर एक प्रमुख दावेदार के रूप में खुद को साबित किया है। चुनौतियों से विजय तक की …
भारत