रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी: टीवी की दुनिया से राजघराने तक का सफर

टीवी पर कई रानियों को देखा होगा, लेकिन मोहिना कुमारी असल जिंदगी में रीवा की राजकुमारी हैं।

टीवी पर कई रानियों को देखा होगा, लेकिन मोहिना कुमारी असल जिंदगी में रीवा की राजकुमारी हैं।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कीर्ति के किरदार से उन्होंने घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई।

कई मशहूर टीवी सीरियल्स में काम करने के बाद जब उनका करियर पीक पर था, तभी उन्होंने शादी का फैसला लिया।

साल 2019 में मोहिना ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से शादी रचाई।

एक बड़े राजनीतिक और आध्यात्मिक घराने की बहू बनने के बाद उन्होंने शोबिज और एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया।

आज मोहिना दो बच्चों की मां हैं और अपना पूरा समय अपने परिवार और बच्चों की परवरिश में बिता रही हैं।

टीवी छोड़ने के बावजूद उनका डांस का जुनून आज भी सोशल मीडिया और यूट्यूब के जरिए जिंदा है।