अरविंद केजरीवाल: पंजाब मॉडल अब गुजरात में, किसानो को मुफ्त बिजली और फसल का तुरंत भुगतान

अरविंद केजरीवाल: पंजाब मॉडल अब गुजरात में, किसानो को मुफ्त बिजली और फसल का तुरंत भुगतान

दाहोद में आयोजित सभा में AAP राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा और कांग्रेस पर किए कड़े प्रहार

आम आदमी पार्टी द्वारा दाहोद जिले के लिमखेड़ा में भव्य ‘विजय विश्वास सभा’ का आयोजन किया गया था। इस सभा में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालजी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मानजी सहित गुजरात प्रदेश प्रभारी गोपाल रायजी, सह प्रभारी दुर्गेश पाठक, सह प्रभारी गुलाब सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष ईसुदान गढ़वी, विधायक चैतर वसावा, युवा नेता युवराजसिंह जाडेजा, ईस्ट ज़ोन इंचार्ज अशोक ओझा, ईस्ट ज़ोन संगठन मंत्री नरेश बारिया सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दी। इस कार्यक्रम में दाहोद तथा आसपास के क्षेत्र के स्थानीय किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं सहित हजारों की संख्या में सभी जाति-धर्म और वर्ग के लोग स्वयंभू उपस्थित रहे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने दाहोद के लिमखेड़ा में आयोजित सभा में उपस्थित हजारों लोगों के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि, पिछले 30 साल में भाजपा ने कांग्रेस के साथ मिलकर गुजरात को लूंटा, लेकिन उसमें भी सबसे ज्यादा आदिवासी लोगों को लूंटा और सबसे ज्यादा आदिवासी समाज के ऊपर अत्याचार किया। आपके बच्चे बड़े होते हैं लेकिन उनके लिए शिक्षा का इंतजाम नहीं है, नौकरी नहीं है, तो वह खेतों में काम करते हैं और इन्होंने किसानों का भी हाल बहुत बुरा करके रखा है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार आदिवासी समाज के लिए अरबों खरबों रुपए भेजती है, लेकिन सवाल है कि यह पैसा कहां जाता है? तो जवाब यही है कि यह सारा पैसा भाजपा और कांग्रेस वालों की जेब में जाता है। मनरेगा में काम करने वाले गरीबों का पैसा भी यह लोग खा गए। और जब हमारे विधायक चैतर वसावा ने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो उनको जेल में डाल दिया गया। जिस मंत्री ने चोरी करी उसको जेल में नहीं डाला क्योंकि वह ऊपर तक पैसे पहुंचाता है। क्लर्क से लेकर मंत्री तक हर कोई पैसा खा रहा था लेकिन किसी को जेल नहीं हुई बल्कि आवाज उठाने वाले चैतर भाई को 3 महीने तक जेल में डाल दिया। वह अपने बीवी बच्चों के लिए जेल में नहीं गए बल्कि वह आप लोगों के लिए जेल में गए थे।

आगे अरविंद केजरीवाल जी ने कहा कि, नल से जल योजना में करोड़ों अरबों का पैसा आता था लेकिन क्या किसी के घर पानी आया? पानी भी नहीं आया इसका मतलब यह है कि यह लोग आपका सारा पैसा खा गए। ऐसे पता नहीं कितनी योजनाओं का पैसा आता है और वह पैसा जनता तक नहीं पहुंचता वह सारा पैसा यह लोग खा जाते हैं। आपका वोट से यह लोग एमएलए बन जाते हैं और उनके बच्चे विदेश में पढ़ते हैं जबकि आपके बच्चों के लिए सरकारी स्कूल भी नहीं है। जो सरकारी स्कूल है वह टूटे पड़े हैं, टीचर आते नहीं है। फिर यह लोग अपने ही बच्चों को चुनाव के वक्त विधायक की टिकट भी दे देते हैं। लेकिन आपके बच्चों का कोई भविष्य नहीं। इन लोगों ने आपका जल, जंगल, जमीन छीन ली, आपको पुलिस परेशान करती है, फॉरेस्ट विभाग वाले परेशान करते हैं, आज सबसे ज्यादा FIR आदिवासी लोगों के खिलाफ होती है।

आगे अरविंद केजरीवाल जी ने कहा कि, पंजाब में भी पहले ऐसा ही हाल था। वहां पर 5 साल कांग्रेस की सरकार होती थी, 5 साल अकाली दल की सरकार होती थी और यह दोनों मिलकर लोगों को लूटते थे। जिससे लोग तंग आ गए थे और फिर पंजाब में एक नई पार्टी आई, झाड़ू वाली आम आदमी पार्टी। और फिर लोगों ने झाड़ू चलाया और पुरानी पार्टियों को उखाड़ कर फेंक दिया। 2022 के चुनाव में 117 में से 92 सीटें आम आदमी पार्टी को मिली। मैं यहां पर कोई झूठा वादा करने नहीं आया लेकिन मैं इतना ही बताने आया हूं कि हमने पंजाब में क्या किया और जो हमने पंजाब में किया है वही काम हम गुजरात में भी कर सकते हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान किसान के बेटे हैं। सबसे पहले हमने पंजाब के किसानों की खेती की बिजली मुफ्त कर दी। अगर गुजरात में भी किसानों को मुफ्त बिजली चाहिए तो आम आदमी पार्टी का झाड़ू चलाओ और भाजपा को हटाओ। पंजाब में हमारी सरकार आई उससे पहले रात को 2:00 बजे खेती की बिजली आती थी। लेकिन हमारी सरकार के आने के बाद हमने खेत में सुबह के वक्त 8 घंटे की बिजली देना शुरू कर दिया। पहले किसानों को फसल बेचने के बाद चार-चार महीने तक पेमेंट नहीं मिलता था और आज हमारी सरकार सुबह फसल खरीदती है और शाम को किसान के खाते में पैसे भेज देती है। मुझे बताया गया है कि गुजरात में भी किसानों को कई महीनो तक फसल के पैसे नहीं मिलते। मुझे यह भी बताया कि गुजरात की सरकार कुछ किसानों की फसल खरीदती है और कुछ किसानों की नहीं, लेकिन पंजाब में हमारी सरकार किसानों की सारी फसल खरीदते हैं। 30 साल से यह लोग आपको सिंचाई का पानी नहीं दे पाए, अभी और 30 साल अगर इनको दे दिया जाए फिर भी यह लोग आपको सिंचाई का पानी नहीं देंगे क्योंकि उनकी नियत ही नहीं है इनका बस लूटना आता है। मैं बस कहता हूं कि सिर्फ एक बार आम आदमी पार्टी को मौका देकर देखो।

also read: देवगढ़ बारिया में AAP की जनसभा: अरविंद केजरीवाल और भगवंत…

आगे अरविंद केजरीवाल जी ने कहा कि, मैं दूसरी अहम बात करना चाहता हूं कि अगर आप के घर में कोई बीमार हो जाता है और आप सरकारी अस्पताल जाते हो तो वहां पर उनका इलाज नहीं होता, वहां पर मशीन काम नहीं करती, डॉक्टर नहीं आते, नर्स सुनती नहीं है, टेस्ट होते नहीं है और पूरे ही सरकारी अस्पतालों का बुरा हाल है, आज हमने पंजाब में हर एक परिवार का 10 लाख का इंश्योरेंस कर दिया है। अगर किसी को कितनी भी बड़ी बीमारी हो जाए और वह प्राइवेट अस्पताल में भी अपना इलाज कर दें तो भी 10 लाख तक का इलाज मुफ्त में हो जाता है। हम जब से यह स्कीम लेकर आए हैं तब से भाजपा और कांग्रेस वाले हमको गालियां दे रहे हैं। मेरा कहना है कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों का इलाज फ्री में होता है तो किसानों का, मजदूरों का, व्यापारियों का इलाज भी फ्री में होना चाहिए। हमारे किसान सबसे ज्यादा काम करते हैं तो सबसे पहले किसानों का इलाज फ्री में होना चाहिए और बाद में मंत्री और मुख्यमंत्री का इलाज होना चाहिए। अगर आप चाहते हो कि गुजरात में भी ऐसा होना चाहिए तो उसके लिए आपको भाजपा को भागना पड़ेगा और आम आदमी पार्टी की सरकार लानी पड़ेगी।

आगे अरविंद केजरीवाल जी ने कहा कि, तीसरी अहम बात, आज पूरे पंजाब में घर की बिजली मुफ्त में मिलती है। गुजरात में सबसे महंगी बिजली मिलती है लेकिन पंजाब में 90% लोगों का बिजली का बिल जीरो आता है। गुजरात में लोगों को हजारों का बिजली का बिल देना पड़ता है, तो गरीब आदमी इतना बिल कैसे भरेगा? जब हमने पंजाब में बिजली मुफ्त कर दी तो भाजपा और कांग्रेस वाले हमें खूब गालियां दे रहे थे। वह कह रहे थे कि “सबकी बिजली मुफ्त करने से सरकार को घाटा होगा” लेकिन मेरा मानना है कि अगर मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक की बिजली मुफ्त है, तो फिर किसानों को भी मुफ्त में बिजली मिलनी चाहिए, व्यापारियों की मुक्त बिजली होनी चाहिए, गरीबों की मुफ्त बिजली होनी चाहिए, आम लोगों की मुफ्त बिजली होनी चाहिए। अगर गुजरात में भी सबको मुफ्त बिजली चाहिए तो भाजपा को हटाना पड़ेगा और आम आदमी पार्टी की सरकार लानी पड़ेगी। आगे अरविंद केजरीवाल जी ने कहा कि, चौथी अहम बात, पंजाब में भगवंत मान साहब की सरकार ने हर महिला को हर महीने ₹1000 देने का ऐलान किया है। जब से हमने स्कीम का ऐलान किया है तब से भाजपा कांग्रेस वाले की स्कीम का बहुत ही ज्यादा विरोध कर रहे हैं। गुजरात में भी यह हो सकता है अगर आप बीजेपी को भगाओ और आम आदमी पार्टी की सरकार लो।

आगे अरविंद केजरीवाल जी ने कहा कि, पांचवी खास बात करना चाहता हूं यह खास करके आदिवासी लोगों के लिए हैं। इन्होंने आपके बच्चों को बर्बाद कर दिया है, यहां सरकारी स्कूलों की हालत बहुत खराब है। हमने पंजाब में शानदार सरकारी स्कूल बनाए है कि लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों से निकाल कर सरकारी स्कूलों में रख रहे हैं, हमारे सरकारी स्कूलों के बच्चे बड़ी-बड़ी कॉलेज में पढ़ने जा रहे हैं, इंजीनियर बन रहे हैं, डॉक्टर बन रहे हैं। हम सरकारी स्कूल के टीचरों को अमेरिका में कनाडा में सिंगापुर में ट्रेनिंग करते हैं क्योंकि हम आपके बच्चों का भविष्य बनाना चाहते हैं। यह बात कोई नहीं कह सकता सिर्फ केजरीवाल कह सकता है। मैं आपसे वादा करता हूं कि आम आदमी पार्टी को वोट दो और मैं आपके बच्चों का भविष्य बना दूंगा, आपके बच्चों के लिए नौकरी का इंतजाम कर दूंगा। कई लोग ऐसा कहते होंगे कि हम तो बाप दादा के वक्त से भाजपा को वोट दे रहे हैं या फिर कांग्रेस को वोट दे रहे हैं तो मेरा उनसे यही सवाल है कि इन बीजेपी और कांग्रेस ने आपको क्या दिया? बस यह आपको रैली में ले जाते हैं, गुंडागर्दी करवाते हैं, फिर जेल में भिजवाते हैं और फिर जेल में सड़ते हैं। तो आप अपनी सोचो, क्या भाजपा के मंत्री का बेटा जेल जाता है?

आगे अरविंद केजरीवाल जी ने कहा कि, हर बार आप कमल का बटन दबाते हो लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा, इस बार आप लोग अपने बच्चों की सोचो अपने परिवार के बारे में सोचो। सोचो कि कौन सी पार्टी आपके बच्चों के भविष्य को बेहतर बना सकती है, एक ही पार्टी है और वह है आम आदमी पार्टी। भगवंत मान साहब ने पंजाब में 65000 बच्चों को सरकारी नौकरी दी है। एक भी जगह रिश्वत नहीं ली एक रुपए का भी भ्रष्टाचार नहीं किया और किसी की भी सिफारिश नहीं सुनी गई। पिछले 4 साल में पंजाब में एक भी पेपर नहीं फूटा, क्योंकि हमारी ईमानदार सरकार है। कल सुबह भगवंत मान जी ने अपनी ही पार्टी के एक विधायक को जेल में डाल दिया जिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा था। हमारा कोई रिश्तेदार भी अगर भ्रष्टाचार करेगा तो वह भी जेल जाएगा। इन्होंने मुझ पर झूठा आरोप लगाया कि मैंने 100 करोड़ का भ्रष्टाचार किया। इन्होंने हमारे घर पर और दफ्तर पर रेड की लेकिन एक भी पैसा नहीं मिला। और कुछ दिन पहले ही कोर्ट का फैसला आया और कोर्ट ने भी माना कि “केजरीवाल के खिलाफ किया गया पूरा मुकदमा झूठा है, आम आदमी पार्टी जैसी कोई ईमानदार पार्टी नहीं और भाजपा झूठ बोल रही है” जूठे केस में इन्होंने 6 महीने तक मुझे जेल में रखा।

आगे अरविंद केजरीवाल जी ने गुजरात में वाले चुनाव के बारे में कहा कि, अभी गुजरात में जिला पंचायत और तालुका पंचायत तथा नगर पालिकाओं के चुनाव आ रहे हैं और यह भाजपा और कांग्रेस वाले अपने बेटों को टिकट देंगे लेकिन हम अपने बच्चों को टिकट नहीं देंगे, हम आपके बच्चों को टिकट देंगे। मेरी अपील है कि ज्यादा से ज्यादा लोग टिकट के लिए अप्लाई करें और आप लोग सरकार चलाओ, जनता की सरकार होगी और जनता के काम होंगे। जैसे किसान के बेटे भगवंत मान ने पंजाब संभाल के रखा है, वैसे आदिवासी का बेटा अपना अपना इलाका संभालेगा। हम जिला पंचायत तालुका पंचायत में भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। हमें इनकी गुंडागर्दी खत्म करनी है, यह लोग रोज आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं, इसका मतलब कि भाजपा डर गई है। यह लोग कांग्रेस वालों को गिरफ्तार नहीं करते क्योंकि कांग्रेस भी इन्हीं की है। परसों इन्होंने हमारे पांच कैंडिडेट को गिरफ्तार कर लिया। उसके पहले दिन चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था, उसके पहले दिन 10 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था तो मेरा कहना है कि जितना ही लोगों को गिरफ्तार करना है आप कर लो क्योंकि अब तो यह सब देखकर गुजरात की जनता भी खड़ी हो गई है। आज पूरा गुजरात बदलाव मांग रहा है और मैं भगवान बिरसा मुंडा से प्रार्थना करता हूं हमें आशीर्वाद दे और हम सही रास्ते पर चले और हम एक साथ मिलकर सुनहरा गुजरात बनाएं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विजय विश्वास सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कड़ी धूप में भी बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति यह स्पष्ट संकेत है कि जनता पिछले तीस वर्षों से चल रही पारंपरिक राजनीतिक व्यवस्था से तंग आ चुकी है और अब बदलाव चाहती है, ताकि उनकी जिंदगी फिर से सही दिशा में आगे बढ़ सके। उन्होंने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के माध्यम से आम लोगों को राजनीति में लाने और सामान्य परिवारों से नेतृत्व तैयार करने का एक अनोखा प्रयोग किया है, जिसके परिणामस्वरूप आज देशभर में नई राजनीतिक संस्कृति विकसित हो रही है। उन्होंने कहा कि मात्र 12 वर्षों में AAP एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है और पंजाब में सरकार ने विकास के नए मॉडल प्रस्तुत किए हैं। पंजाब में किसानों को दिन में नियमित बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है, जिसके कारण उन्हें रात में खेती करने के लिए जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, साथ ही फसल की खरीद के लिए हर चार किलोमीटर पर मंडियां उपलब्ध कराकर किसानों को तेज बिक्री और समय पर भुगतान की सुविधा दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि पहले किसानों को फसल बेचने के बाद महीनों तक भुगतान के लिए इंतजार करना पड़ता था, जबकि अब घर पहुंचने से पहले ही पैसे मिलने की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य क्षेत्र में उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रत्येक परिवार को ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज कवर दिया गया है, जिससे लाखों परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिली है और गरीब लोग भी बड़े अस्पतालों में मुफ्त इलाज प्राप्त कर रहे हैं। भगवंत मान ने आरोप लगाया कि वर्षों से लोगों से वसूले गए टैक्स का सही उपयोग नहीं होता और वह भ्रष्ट नेताओं के हित में खर्च होता है, जबकि आम लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करते हैं। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और देश के विकास को रोकने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान हित, महिलाओं के सशक्तिकरण और पारदर्शी शासन के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत पंजाब में महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता, 90 प्रतिशत घरों में मुफ्त बिजली और युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू की गई है। उन्होंने जनता से एकजुट रहने और आम आदमी पार्टी को अपनी पार्टी मानकर आगामी चुनाव में समर्थन देने की अपील की।

आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष ईसुदान गढ़वी ने विजय विश्वास सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तेज गर्मी के बावजूद दूर-दूर से बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति राज्य में परिवर्तन की जागरूक इच्छा का प्रतीक है। उन्होंने “जय भवानी, भाजपा जवानी” जैसे सभा में लगे नारों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता अब पारंपरिक राजनीति से ऊब चुकी है और नए विकल्प की तलाश में है। अरविंद केजरीवाल ने आम लोगों को राजनीति में प्रवेश करने और नेतृत्व करने का अवसर दिया है, जबकि भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में हुआ विकास और ड्रग्स के खिलाफ उठाए गए कदम बदलाव का जीवंत उदाहरण हैं। उन्होंने विशेष रूप से आदिवासी समाज के मुद्दों को केंद्र में रखते हुए कहा कि “जल, जंगल और जमीन” उनके मूल अधिकार हैं, फिर भी वर्षों से इन मुद्दों की अनदेखी की गई है और PESA एक्ट तथा अनुसूचित क्षेत्रों के अधिकारों का सही ढंग से पालन नहीं हो रहा है। चैतर वसावा के संघर्ष का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आदिवासी अधिकारों के लिए आवाज उठाने वालों को दबाया जाता है, लेकिन अब समय आ गया है कि हर गांव और हर परिवार से नेतृत्व उभरे और लोग अपने अधिकारों के लिए आगे आएं। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और सामान्य परिवारों से आए लोग तालुका और जिला स्तर पर चुनाव लड़कर नेतृत्व संभालेंगे। ईसुदान गढ़वी ने आगे कहा कि आदिवासी समाज को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार के अवसर और सशक्त स्थानीय शासन मिलना अनिवार्य है, जिससे उनके समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त हो सके। साथ ही उन्होंने बिरसा मुंडा के संघर्ष और सपनों को याद करते हुए कहा कि आदिवासी समाज को एकता और जागरूकता के माध्यम से अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा।

दाहोद के लिमखेड़ा में आयोजित सभा में आम आदमी पार्टी के डेडियापाड़ा के विधायक चैतर वसावा ने सभा में उपस्थित हजारों लोगों के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि, आसपास के सभी क्षेत्रों से आज हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हैं और इन लोगों की उपस्थिति ही दिखाती है कि भाजपा की सत्ता जा रही है और आने वाली जिला-तालुका पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत हो रही है। जब हम “जय जोहार” का नारा लगाते थे तब आरएसएस के लोग कहते थे कि “ये जय जोहार वाले लोग कहां से आ गए?” लेकिन आज भाजपा और आरएसएस के सभी लोगों को “जय जोहार” का नारा लगाना पड़ रहा है और यह हम सभी लोगों की एकता की जीत है। आज गांधीनगर में जो बड़ी-बड़ी बिल्डिंग दिखाई दे रही हैं, चाहे वह सचिवालय की बिल्डिंग हो या विधानसभा की बिल्डिंग हो, उसमें भी दाहोद के आदिवासी लोगों का पसीना लगा है। कलेक्टर कार्यालय, सभी कोर्ट, कॉरिडोर, रेलवे, ऐसी सभी जगहों पर दाहोद के आदिवासी लोगों का पसीना लगा है? फिर भी आदिवासी लोगों को सरकार ने क्या दिया? आज भी हमें शिक्षकों, स्कूलों, नौकरियों के लिए आंदोलन करना पड़ता है। फिर सरकारें हम पर लाठीचार्ज करती हैं और हमारे नेताओं को दबाने के लिए झूठे केस करती हैं। मैंने आदिवासियों के हक के लिए, अनुसूची पांच के लिए, पेसा एक्ट के लिए आवाज उठाई, नकली कार्यालयों का खुलासा किया, घोटालों का पर्दाफाश किया, इसलिए हर्ष संघवी और भूपेंद्रभाई पटेल की सरकार को यह पसंद नहीं आया और इसलिए मुझे झूठे मामलों में जेल में भेज दिया गया। कोर्ट ने मुझे मेरे क्षेत्र में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाया जिसके कारण पिछले 8 महीनों से मैं अपने घर, अपने गांव नहीं जा सकता। मैं भाजपा के लोगों से कहना चाहता हूं कि आप चैतर वसावा को उसके घर, गांव, तालुका, जिले से बाहर निकाल सकते हैं, लेकिन लोगों के दिलों से मुझे कैसे निकालोगे?

Related posts

सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध, करीब दर्जन मांगें मानीं: नायब सिंह सैनी

वन मित्रों की बकाया राशि 15 सितंबर तक होगी जारी, राव नरबीर सिंह ने दिए सख्त निर्देश

लाडवा में नायब सिंह सैनी ने देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की 22वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, ऑडिटोरियम का उद्घाटन

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More