हरियाणा में पहली बार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा संगोष्ठी, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया उद्घाटन

हरियाणा में पहली बार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा संगोष्ठी, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा में पहली राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा संगोष्ठी का उद्घाटन किया, जहां विशेषज्ञ और नीति निर्माता साझा करेंगे सुरक्षित सड़क निर्माण के समाधान।

आज चंडीगढ़ में भारतीय सड़क कांग्रेस और लोक निर्माण विभाग, हरियाणा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी “सड़क सुरक्षा समाधान” का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन की मेजबानी हरियाणा राज्य को पहली बार प्राप्त हुई है, जो पूरे राज्य और देश के लिए गर्व का क्षण है।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी को इस अनूठे आयोजन के लिए विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने संगोष्ठी की शुरुआत करते हुए सड़क सुरक्षा को केवल तकनीकी विषय नहीं बल्कि एक सामाजिक, मानवीय और नैतिक जिम्मेदारी करार दिया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने संदेश में कहा कि सड़क सुरक्षा पर यह राष्ट्रीय संगोष्ठी देशभर के विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं को एक मंच पर लाती है, जहाँ वे साझा रूप से गंभीर विचार–विमर्श और समाधान पर चर्चा करेंगे। उनका कहना था कि इस संगोष्ठी से प्राप्त विचार और सुझाव राष्ट्रीय सड़क निर्माण तथा सुरक्षा के क्षेत्र में नई दिशा निर्धारित करेंगे।

also read: मुख्यमंत्री नायब सैनी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक ईंधन संकट के बीच आम जनता को दी राहत – News India Now

संगोष्ठी को देश के भविश्य के रोडमैप की रूपरेखा तैयार करने वाला एक निर्णायक मंच बताया जा रहा है। यह आयोजन सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं – तकनीकी, नीति, प्रशिक्षण और सामाजिक जागरूकता — पर समग्र चर्चा का अवसर प्रदान करेगा।

हरियाणा सरकार और आयोजकों ने आशा व्यक्त की है कि इस संगोष्ठी से प्राप्त परिणाम राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मानकों को और अधिक सुदृढ़ बनाएँगे और सड़क दुर्घटनाओं की दर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related posts

नायब सिंह सैनी सरकार का बड़ा डीबीटी ट्रांसफर, लाखों लाभार्थियों के खातों में पहुंचे ₹1,890 करोड़

हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया विस्तार, अंबाला-कर्नाल समेत तीन जगहों पर लगेंगी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीनें

हरियाणा सरकार ने सिख श्रद्धालुओं से मांगे आवेदन, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 22 नवंबर से 1 दिसंबर तक पाकिस्तान यात्रा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More