हरपाल सिंह चीमा: युद्ध नशियां विरूद्ध’ अभियान को बड़ी सफलता, कलानौर में कांग्रेस नेता गुरकीरत सहित तस्कर पकड़े गए

हरपाल सिंह चीमा: युद्ध नशियां विरूद्ध’ अभियान को बड़ी सफलता, कलानौर में कांग्रेस नेता गुरकीरत सहित तस्कर पकड़े गए

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ‘युद्ध नशियां विरूद्ध’ अभियान में बड़ी सफलता की जानकारी दी। कांग्रेस से जुड़े आरोपी गुरकीरत सिंह कलानौर में नशा करते पकड़े गए।

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज कहा कि पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशियां विरूद्ध’ अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है, जब गुरदासपुर जिले के कलानौर का रहने वाला गुरकीरत सिंह कथित तौर पर श्मशानघाट के अंदर नशा करते हुए पकड़ा गया। चीमा ने कहा कि इस आरोपी का सीधा संबंध कांग्रेस पार्टी से जुड़ता है और पकड़े गए व्यक्ति की कांग्रेस के विभिन्न बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब जानता है कि जब राज्य में अकाली दल-भाजपा का राज था या कांग्रेस पार्टी का राज रहा, उस समय पंजाब में नशों की बाढ़ बहाई गई। आज लगातार ऐसे कई लोग पकड़े जा रहे हैं जिनका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा से संबंध रहा है। चीमा ने कहा कि पंजाब को बर्बाद करने वाली ये पार्टियां आज बिलबिला रही हैं।

also read: बटाला में कांग्रेस नेता हेरोइन केस में फंसे, कुलदीप सिंह…

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की सरकार द्वारा नशों के खिलाफ लगातार चलाई जा रही मुहिम को सफलता मिल रही है। नशा तस्कर या तो पंजाब से भाग रहे हैं या फिर जेलों के अंदर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति नशा करते हुए पकड़ा जा रहा है, सरकार उसका इलाज करके उसे ठीक कर रही है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि हमारी इस सफलता को पंजाब के लोग भरपूर समर्थन दे रहे हैं और यह आज पंजाब में एक जन आंदोलन बन गई है। लाखों लोग पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी से इसलिए जुड़े हुए हैं क्योंकि सरदार भगवंत सिंह मान की सरकार पंजाब से नशों का पूरी तरह खात्मा करने पर लगी हुई है।

Related posts

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात; हरियाणा के विकास पर हुई चर्चा

नायब सिंह सैनी का अंबाला दौरा: कांग्रेस और AAP पर जमकर बरसे, लाडो लक्ष्मी योजना का किया जिक्र

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का शपथ ग्रहण: मंच पर दूसरी पंक्ति में दिखे CM नायब सैनी, ‘हरियाणा मॉडल’ की जीत का दिखा असर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More