बटाला में कांग्रेस नेता हेरोइन केस में फंसे, कुलदीप सिंह धालीवाल ने पार्टी का असली चेहरा बेनकाब किया

बटाला में कांग्रेस नेता हेरोइन केस में फंसे, कुलदीप सिंह धालीवाल ने पार्टी का असली चेहरा बेनकाब किया

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस नेता गुरकीरत सिंह उर्फ कालू के हेरोइन मामले पर हमला किया। कुलदीप सिंह धालीवाल ने पार्टी का असली चेहरा उजागर होने और नशों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने कांग्रेसी नेता गुरकीरत सिंह उर्फ कालू के बटाला में कथित तौर पर हेरोइन लेते पकड़े जाने और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद कांग्रेस पर तीखा हमला किया है।

इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ‘आप’ पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि गुरकीरत कालू वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का करीबी साथी माना जाता है और दोनों की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि कांग्रेसी नेता हर बात पर लेक्चर देते रहते हैं, लेकिन उनके अपने लोग नशों के साथ पकड़े जा रहे हैं। यह कांग्रेस का असली चेहरा उजागर करता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘आप’ सरकार ने नशों के खिलाफ जंग छेड़ी हुई है और किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। धालीवाल ने जोर देकर कहा कि चाहे कोई बड़ा हो या छोटा, जो भी नशा बेचेगा या नशा करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कानून अपना काम करेगा।

उन्होंने पार्टी नेतृत्व से जवाबदेही की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि पार्टी में अहम पदों पर बैठे नेताओं के नाम बार-बार नशों से क्यों जुड़ रहे हैं।

Related posts

हरियाणा किसानों के लिए सीएम नायब सैनी का बड़ा तोहफा: ₹400 करोड़ से अधिक का मुआवजा और व्हाट्सएप पर J-Form की सुविधा

भगवंत मान की ‘शुक्राना यात्रा’ बठिंडा में: बेअदबी पर सख्त कानून और ₹10 लाख के मुफ्त इलाज पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

मान सरकार की ‘खेल क्रांति’: पटियाला में 200 से अधिक स्पोर्ट्स किट वितरित, नशे के खिलाफ युवाओं को किया जागरूक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More