Table of Contents
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में अपनी मां के अपमान पर गहरी पीड़ा जताते हुए कांग्रेस और आरजेडी पर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि यह केवल उनकी मां का नहीं, बल्कि भारत की हर मां का अपमान है। जानिए पीएम ने क्या कहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और आरजेडी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनकी मां के लिए की गई अपमानजनक टिप्पणियों से वे आहत हैं और यह बिहार की हर मां, बहन और बेटी का अपमान है।
“मेरी मां को गाली देना, हर भारतीय मां का अपमान है”: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मेरी मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी कांग्रेस और आरजेडी नेताओं ने मंच से उन्हें गालियां दीं। ये सिर्फ मेरी मां का नहीं, बल्कि देश की करोड़ों माताओं का अपमान है।” उन्होंने यह भी कहा कि भले ही उनकी मां नेताओं को माफ कर दें, लेकिन बिहार की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
बिहार में मंच से मां को गालियां देना दुर्भाग्यपूर्ण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद-कांग्रेस के मंच से उनकी दिवंगत मां के लिए की गई भद्दी टिप्पणियों पर दुख व्यक्त करते हुए कहा: “मेरी मां अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन जिन लोगों ने देशसेवा के लिए उन्हें भेजा, आज उन्हीं को अपमानित किया गया। एक बेटे की पीड़ा शाही खानदानों के युवराज कभी नहीं समझ सकते।”
Also Read: मोदी-पुतिन की SCO शिखर सम्मेलन में खास मुलाकात: 45 मिनट…
“मेरी मां ने गरीबी में तपस्या की, एक साड़ी नहीं खरीदी”: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने भावुक होकर कहा: “मेरी मां ने कभी अपने लिए साड़ी नहीं खरीदी। परिवार के लिए हर पैसे की बचत करती थीं। इस देश में मेरी मां जैसी लाखों गरीब महिलाएं हैं, जो आज भी तपस्या करती हैं।”
पीएम मोदी ने महिला विरोधी राजनीति पर उठाए सवाल
उन्होंने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव की पार्टी (राजद) बिहार की महिलाओं से बदला लेना चाहती है क्योंकि महिलाओं की ताकत ने ही उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया।
जनता का अपमान नहीं सहेंगे: मोदी का संदेश बिहारवासियों को
मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात का गहरा दुख है कि इस प्रकार की भाषा और राजनीति को संस्कारवान बिहार में जगह मिली। उन्होंने बिहार की जनता से आह्वान किया कि वे इस अपमान का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दें।