Table of Contents
Meta के स्वामित्व वाला Instagram ने हाल ही में एक नया फीचर लॉन्च किया है, जो कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बड़ा तोहफा साबित हो सकता है। इस नए “Linked Reel” फीचर की मदद से क्रिएटर्स अब कई रील्स को एक साथ जोड़कर मल्टी-पार्ट सीरीज़ बना सकते हैं। इससे यूज़र्स को एक से ज्यादा पार्ट्स वाले कंटेंट को देखने में आसानी होगी और एंगेजमेंट भी बढ़ेगा।
नया Linked Reel फीचर क्यों है खास?
Instagram के इस नए फीचर से क्रिएटर्स अब अपने फॉलोअर्स को सीधे अगली रील तक ले जा सकते हैं। पहले जहां दर्शकों को मल्टी-पार्ट कंटेंट देखने के लिए बार-बार प्रोफाइल स्क्रॉल करनी पड़ती थी या अलग-अलग रील्स को ढूंढना होता था, अब वे आसानी से लिंक पर क्लिक कर अगली रील तक पहुंच सकते हैं। यह फीचर खास तौर पर उन क्रिएटर्स के लिए फायदेमंद है जो ट्यूटोरियल्स, रेसिपी, ट्रैवल व्लॉग्स या मल्टी-पार्ट स्टोरीज़ बनाते हैं।
Also Read: YouTube Hype Feature: छोटे क्रिएटर्स के लिए खुशखबरी,…
कौन कर सकता है इस फीचर का इस्तेमाल?
यह नया टूल केवल प्रोफेशनल या क्रिएटर अकाउंट्स के लिए नहीं, बल्कि पर्सनल यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध है। इन्फ्लुएंसर्स, ब्रांड्स, छोटे बिज़नेस और आम यूज़र्स इस फीचर के जरिए अपनी रील्स को बेहतर तरीके से प्रेजेंट कर सकते हैं और ऑडियंस एंगेजमेंट बढ़ा सकते हैं।
Linked Reel फीचर कैसे मिलेगा?
यह फीचर अभी धीरे-धीरे सर्वर-साइड अपडेट के जरिए जारी किया जा रहा है, इसलिए हर यूजर के पास यह अभी नहीं है। इसे एक्सेस करने के लिए कुछ यूज़र्स को क्रिएटर या प्रोफेशनल अकाउंट पर स्विच करना पड़ सकता है।
Instagram Reel में लिंक जोड़ने का तरीका
-
अपनी रील बनाएं और उसे अपलोड करें।
-
एडिटिंग पूरी होने के बाद “Next” पर टैप करें और कैप्शन स्क्रीन पर जाएं।
-
यहां “Link a reel” ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
-
लिस्ट से अपनी कोई दूसरी रील चुनें, चाहें तो उसका टाइटल डालें।
-
रील पब्लिश करें, आपकी लिंक्ड रील पब्लिश हो जाएगी।
पहले से मौजूद रील में लिंक कैसे जोड़ें?
-
अपनी प्रोफाइल से कोई भी रील खोलें।
-
ऊपर दाएं कोने में थ्री-डॉट मेन्यू पर टैप करें।
-
“Link a reel” चुनें और लिस्ट से रील सिलेक्ट करें।
-
टाइटल डालें और OK दबाएं।
फायदे और प्रभाव
यह नया Linked Reel फीचर क्रिएटर्स को कंटेंट को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने, फॉलोअर्स को जुड़े रखने और ब्रांड्स के लिए एंगेजमेंट बढ़ाने में मदद करेगा। अब मल्टी-पार्ट रील्स बनाना और शेयर करना आसान होगा, जिससे Instagram पर ट्रैफ़िक और यूज़र एक्सपीरियंस दोनों में सुधार होगा।