अगस्त में भारत का प्राइवेट सेक्टर ग्रोथ ऑल टाइम हाई पर, सर्विस सेक्टर ने मैन्युफैक्चरिंग को भी पीछे छोड़ा

अगस्त में भारत का प्राइवेट सेक्टर ग्रोथ ऑल टाइम हाई पर, सर्विस सेक्टर ने मैन्युफैक्चरिंग को भी पीछे छोड़ा

अगस्त 2025 में भारत का प्राइवेट सेक्टर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा। सर्विस सेक्टर का PMI 65.5 के ऑल टाइम हाई पर, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी तेजी। जानें HSBC रिपोर्ट के अनुसार India economy की ग्रोथ का पूरा हाल।

भारत की निजी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था ने अगस्त 2025 में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। एचएसबीसी फ्लैश इंडिया कंपोजिट पीएमआई आउटपुट इंडेक्स के मुताबिक, यह आंकड़ा 65.2 तक पहुंच गया, जो देश के सर्विस सेक्टर की मजबूत ग्रोथ को दर्शाता है। वहीं, सर्विस सेक्टर का पीएमआई 65.5 पर दर्ज किया गया, जो दिसंबर 2005 में इस इंडेक्स की शुरुआत के बाद से अब तक का सर्वोच्च स्तर है। इसने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ को भी पीछे छोड़ दिया है।

सर्विस सेक्टर की ऐतिहासिक छलांग

HSBC की चीफ इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी ने बताया कि अगस्त महीने में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए बिजनेस ऑर्डर्स में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इसके चलते सर्विस सेक्टर का प्रदर्शन रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

Also Read: India-Russia Trade Deal: अमेरिका के ‘Dead Economy’ बयान…

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी दिखा दम

जहां सर्विस सेक्टर ने रिकॉर्ड तोड़ा, वहीं मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई भी जुलाई के 59.1 से बढ़कर अगस्त में 59.8 पर पहुंच गया। यह जनवरी 2008 के बाद मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र का सबसे मजबूत प्रदर्शन माना जा रहा है।

एक्सपोर्ट ऑर्डर्स स्थिर, लेकिन डिमांड में तेजी

हालांकि एक्सपोर्ट ऑर्डर्स में जुलाई के मुकाबले ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन एशिया, वेस्ट एशिया, यूरोप और अमेरिका जैसे बाजारों से 2014 के बाद सबसे ज्यादा डिमांड देखने को मिली है। इसका सीधा असर भारत के मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर पर पड़ा है।

Related posts

WhatsApp Business AI लॉन्च: भारत के छोटे व्यवसायों के लिए मेटा का बड़ा तोहफा; स्थानीय भाषाओं में मिलेगा AI असिस्टेंट

टाटा ट्रस्ट्स की बोर्ड बैठक टली: अब 16 मई को होगी मीटिंग; बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद लिया गया फैसला

EPFO के नए सख्त नियम: PF ट्रस्टों पर लगाम लगाने के लिए रिस्क-आधारित ऑडिट और ब्याज दर पर कैपिंग अनिवार्य

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More