श्रेयस अय्यर के वनडे कप्तान बनने पर BCCI का बड़ा बयान, रोहित शर्मा की जगह मिलेंगी कप्तानी?

श्रेयस अय्यर के वनडे कप्तान बनने पर BCCI का बड़ा बयान, रोहित शर्मा की जगह मिलेंगी कप्तानी?

श्रेयस अय्यर के वनडे कप्तान बनने की खबरों पर BCCI ने साफ किया अपना रुख। जानिए क्या रोहित शर्मा की जगह श्रेयस अय्यर को मिलेगी कप्तानी या नहीं।

भारतीय क्रिकेट में श्रेयस अय्यर के वनडे टीम के नए कप्तान बनने की खबरों ने सुर्खियां बटोरी हैं। हालांकि, इसको लेकर BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने हाल ही में स्पष्ट किया है कि अभी इस तरह की कोई चर्चा या निर्णय नहीं हुआ है।

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय क्रिकेट टीम में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट और टी20 से संन्यास लिया, वहीं रविचंद्रन अश्विन ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया। ऐसे में BCCI ने टेस्ट टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी है, जबकि वनडे टीम की कप्तानी फिलहाल रोहित शर्मा के हाथ में है।

BCCI सेक्रेटरी का बयान

देवजीत सैकिया ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, “श्रेयस अय्यर को वनडे टीम का कप्तान बनाने की कोई भी बात मेरे पास नई है और इस पर चर्चा नहीं हुई है।” उन्होंने साफ किया कि अभी तक इस संबंध में बोर्ड की तरफ से कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

Also Read: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025: इंग्लैंड ने घोषित किया 15…

रोहित शर्मा की वनडे कप्तानी

रोहित शर्मा ने फिलहाल टेस्ट और टी20 से संन्यास लिया है, लेकिन वनडे टीम के कप्तान के रूप में वह सक्रिय हैं। इस साल भारत ने उनकी कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती है। आगामी अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भी रोहित शर्मा ही टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। हालांकि, उनकी वनडे कप्तानी को लेकर संन्यास की अटकलें जारी हैं, लेकिन बीसीसीआई और रोहित शर्मा की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

श्रेयस अय्यर क्यों हैं कप्तानी के दावेदार?

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में अपनी कप्तानी कौशल से काफी नाम कमाया है। उन्होंने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल खिताब जिताया और 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया। इसके अलावा अय्यर भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का भी अहम हिस्सा रहे हैं। ऐसे में उनकी वनडे टीम की कप्तानी के लिए उम्मीदें बढ़ी हैं।

Related posts

9 सितंबर 1994: सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा था पहला वनडे शतक, यहीं से शुरू हुआ रिकॉर्ड का सफर

हार्दिक पांड्या की अक्टूबर में होगी वापसी, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए टीम में मिली जगह

एडम जाम्पा ने होबार्ट हरिकेंस से किया दो साल का करार, बीबीएल में पांचवीं टीम के लिए खेलेंगे

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More