Table of Contents
भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को हांगकांग सिक्सेस 2025 टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। टूर्नामेंट के आयोजकों ने मंगलवार को इस बात की आधिकारिक पुष्टि की। दिनेश कार्तिक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी इस टूर्नामेंट में ब्लू जर्सी पहनकर खेलते हुए नजर आएंगे।
हांगकांग सिक्सेस 2025 कब शुरू होगा?
हांगकांग सिक्सेस 2025 का आयोजन इस साल 7 नवंबर से शुरू होगा। हालांकि, अभी तक भारतीय टीम का पूरा चयन घोषित नहीं किया गया है, लेकिन कप्तान के रूप में दिनेश कार्तिक के नाम की घोषणा हो चुकी है। इससे पहले भी खबरें आई थीं कि दिनेश कार्तिक इस टूर्नामेंट की कमान संभालेंगे, जिसे आयोजकों ने अब पूरी तरह कन्फर्म कर दिया है।
दिनेश कार्तिक का कप्तानी मिलने पर बयान
कप्तान बनने के बाद दिनेश कार्तिक ने कहा, “टीम इंडिया की कप्तानी संभालना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ खेलने के लिए उत्साहित हूं और हमारी टीम बेखौफ और मनोरंजक क्रिकेट पेश करेगी।”
also read: भारत और पाकिस्तान की फिर होगी भिड़ंत! जानिए सुपर-4 का…
हांगकांग सिक्सेस के आयोजकों की प्रतिक्रिया
हांगकांग और चाइना क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बुर्जी श्रॉफ ने कहा, “दिनेश कार्तिक को टीम इंडिया का कप्तान बनाकर हम बेहद खुश हैं। उनका अनुभव और कप्तानी की काबिलियत हमारी टीम के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। हम उम्मीद करते हैं कि उनकी मौजूदगी से टूर्नामेंट में दर्शकों की संख्या भी बढ़ेगी।”
दिनेश कार्तिक का क्रिकेट करियर
दिनेश कार्तिक ने 2004 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। उन्होंने भारत के लिए 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी20 मैच खेले। टेस्ट क्रिकेट में उनके 1025 रन, वनडे में 1752 रन और टी20 में 686 रन शामिल हैं। आईपीएल में उन्होंने 257 मैच खेलकर 4842 रन बनाए। कार्तिक ने आईपीएल का आखिरी मैच 2024 में खेला था। इसके अलावा, वे पिछले साल दक्षिण अफ्रीका की SAT20 लीग में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।