डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दिए सख्त निर्देश, कानपुर के मेडिकल कॉलेजों में इलाज व्यवस्था होगी और बेहतर

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दिए सख्त निर्देश, कानपुर के मेडिकल कॉलेजों में इलाज व्यवस्था होगी और बेहतर

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने यूपी के मेडिकल कॉलेजों में इलाज की व्यवस्था सुधारने के लिए कड़े निर्देश दिए। हर दिन होगा निरीक्षण, CCTV, भर्ती, सुरक्षा पुख्ता।

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कानपुर समेत प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों में इलाज की गुणवत्ता सुधारने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत प्राचार्य और निदेशक हर दिन अस्पताल का निरीक्षण (राउंड) करेंगे और संबंधित तस्वीरें साझा करेंगे। इन दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

हर दिन निरीक्षण की अनिवार्यता

  • सभी मेडिकल कॉलेजों, हार्ट डिजीज इंस्टिट्यूट और जेके कैंसर हॉस्पिटल में अब संस्थान प्रमुखों को प्रतिदिन अस्पताल का दौरा करना अनिवार्य होगा।

  • अनुपस्थिति की स्थिति में उप प्राचार्य या सीएमएस राउंड लेंगे।

  • निरीक्षण के दौरान सुरक्षा अधिकारी और सफाई सुपरवाइजर भी साथ रहेंगे ताकि कोई भी खामी तुरंत दूर की जा सके।

सुरक्षा होगी मजबूत, CCTV और रिटायर्ड सैनिकों की तैनाती

  • संवेदनशील क्षेत्रों जैसे गर्ल्स हॉस्टल और इमरजेंसी वार्ड में रिटायर्ड सैनिकों की तैनाती का आदेश दिया गया है।

  • सभी हॉस्टल और अस्पताल परिसर में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे।

  • लाइव CCTV फुटेज को प्राचार्य, सीएमएस, वार्डन और सुरक्षा अधिकारी मोबाइल से मॉनिटर कर सकेंगे।

साफ-सफाई और खानपान व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

  • सफाई, खाना और कपड़े धोने जैसी सेवाओं में खराबी पाए जाने पर संबंधित एजेंसी पर कार्यवाही की जाएगी और भुगतान में कटौती होगी।

  • हॉस्टल और अस्पताल के भोजन की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच की जाएगी। इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग और औषधि नियंत्रण विभाग से तालमेल होगा।

स्वास्थ्य सेवाएं 24×7 होंगी उपलब्ध

  • ट्रॉमा सेंटर, ICU, ब्लड बैंक, पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

  • एम्बुलेंस सुविधा को भी बेहतर बनाने के लिए सीएमओ को समन्वय स्थापित करने के लिए कहा गया है, ताकि मरीजों को तत्काल सुविधा मिल सके।

  • ऑक्सीजन सप्लाई की भी नियमित जांच अनिवार्य की गई है।

PG सीटें और स्टाफ की भर्ती बढ़ेगी

  • डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में PG सीटों की संख्या बढ़ाई जाए और NMC गाइडलाइंस का पालन हो।

  • फैकल्टी की खाली पदों को भरने के लिए तुरंत विज्ञापन जारी करने और कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों की समय-समय पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

आयुष्मान भारत फंड का सदुपयोग हो

  • डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों के पास आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अच्छा बजट है, जिसे मरीजों की सुविधा में खर्च किया जाए।

  • मरीजों को साफ चादर, तकिया और पीने का स्वच्छ पानी अवश्य मिलना चाहिए।

For more news: UP

Related posts

राजपीपला में आप विधायक चैतर वसावा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब: ‘न्याय की लड़ाई में एकजुट हुई जनता’

बीएलओ: हरियाणा में विशेष संक्षिप्त / गहन सूची पुनरीक्षण अभियान: 2.06 करोड़ से अधिक मतदाताओं को जारी हुए एनुअमरीकरण फॉर्म

डॉ. सुमिता मिश्रा: हेपेटाइटिस ‘बी’ और ‘सी’ के मरीजों को बड़ी राहत: हरियाणा में खुलेंगे 10 नए उपचार केंद्र, मिलेगी मुफ्त जांच व इलाज की सुविधा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More