Delphic Council of Rajasthan :राधाकृष्ण को समर्पित हवेली संगीत और नृत्य से महक उठी जवाहर कला केंद्र की शाम
Delphic Council of Rajasthan पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर और उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय उत्सव ‘सुर ताल’ का शुभारंभ शुक्रवार को जवाहर कला केंद्र में हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि हैड ऑफ़ फोरस्ट फ़ोर्स श्री अरिजीत बनर्जी, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ आईएस श्री संदीप वर्मा रहें। 6 से 8 सितंबर तक चलने वाले इस उत्सव की शुरुआत प्रख्यात फोटोग्राफर शिरीष कर्राले की फोटोग्राफी वर्कशॉप से हुई जिसमें प्रतिभागियों ने फोटोग्राफी के प्रैक्टिकल गुर सीखे। I