Table of Contents
TCS कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) अपने अधिकांश कर्मचारियों को सितंबर महीने से सैलरी इंक्रीमेंट देने जा रही है। टीसीएस के ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर मिलिंद लक्कड़ और सीएचआरओ डेजिग्नेटेड के. सुदीप ने कर्मचारियों को भेजे गए एक आंतरिक मेल में बताया कि यह सैलरी बढ़ोतरी 1 सितंबर 2025 से लागू होगी।
80% कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी
टीसीएस ने यह कदम अपने कर्मचारियों को पुरस्कृत करने और कंपनी में बने रहने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उठाया है। पिछले कुछ समय में कंपनी ने 12,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की थी, जिससे कर्मचारी संगठनों में भारी विरोध भी हुआ था। हालांकि, अब कंपनी ने वैश्विक आर्थिक हालात के बीच अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का फैसला किया है।
कंपनी की रणनीति और निवेश
टीसीएस अपनी व्यापक रणनीति ‘संगठन को भविष्य के लिए तैयार’ के तहत तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बाजार विस्तार और कार्यबल पुनर्गठन पर फोकस कर रही है। छंटनी के बाद बचे हुए कर्मचारियों के लिए यह सैलरी इंक्रीमेंट राहत का कारण बनी है।
टीसीएस ग्रेड स्ट्रक्चर
टीसीएस में ग्रेड स्ट्रक्चर ‘वाई’ से शुरू होता है जो नए ट्रेनी कर्मचारियों को दिया जाता है। इसके बाद कर्मचारी C1, C2, C3, C4, C5, B और CXO जैसे पदों पर काम करते हैं। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि टीसीएस की इस पहल के बाद अन्य आईटी कंपनियां भी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए प्रेरित हो सकती हैं।