Table of Contents
क्या गर्म पानी से वजन घटता है? जानें गर्म पानी के सेवन से वजन कम करने, पाचन सुधारने और अन्य स्वास्थ्य लाभों के बारे में। क्या यह फैक्ट है या फेक?
पानी हमारे शरीर के लिए जीवनदायिनी है, और इसका महत्व सिर्फ प्यास बुझाने तक ही सीमित नहीं है। यह हमारे शरीर के सुचारू कामकाज, पाचन में सुधार, और बीमारियों से बचाव में भी मदद करता है। लेकिन, क्या आपने कभी सुना है कि गर्म पानी पीने से पेट की चर्बी घटती है? आइए जानते हैं कि क्या यह सच है या सिर्फ एक मिथक।
क्या कहते हैं शोध?
कई शोधों से यह पता चलता है कि अधिक पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। यह इसलिए होता है क्योंकि पानी पीने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे हम कम खाते हैं। 2003 में हुए एक अध्ययन में यह पाया गया कि गर्म पानी पीने से मेटाबोलिज्म (चयापचय) में वृद्धि हो सकती है। एक गिलास (500 मिलीलीटर) पानी खाने से पहले पीने से मेटाबोलिक रेट में लगभग 30% तक बढ़ोतरी हो सकती है।
also read: दिल को मजबूत बनाएं और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करें: जानें 5…
गर्म पानी और वजन घटाने का संबंध
गर्म पानी पीने से शरीर में तापमान थोड़ा बढ़ता है। इसके बाद शरीर इसे संतुलित करने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा खर्च करता है, जिससे मेटाबोलिज्म सक्रिय होता है। यह प्रक्रिया शरीर की चर्बी को तोड़ने में मदद करती है, जिससे वजन घटाने में सहायता मिल सकती है। इसके अलावा, भोजन से आधे घंटे पहले गर्म पानी पीने से भूख कम लगती है, जिससे कैलोरी का सेवन कम होता है।
गर्म पानी के और भी फायदे
-
पाचन में सुधार: गर्म पानी पाचन तंत्र को उत्तेजित करता है और भोजन को बेहतर तरीके से पचाने में मदद करता है। यह उन खाद्य पदार्थों को घोलने में सहायक होता है जिन्हें पचाना मुश्किल हो सकता है।
-
तनाव कम करता है: गर्म पानी नर्वस सिस्टम को शांत करता है, जिससे शरीर में दर्द और तनाव दोनों कम होते हैं।
-
कब्ज से राहत: गुनगुना पानी आंतों की गति को बढ़ाता है, जिससे मल त्याग में आसानी होती है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।
-
टॉक्सिन्स बाहर निकालता है: जब आप गर्म पानी पीते हैं, तो शरीर का तापमान बढ़ता है और पसीने के जरिए विषैले तत्व बाहर निकलते हैं। यह त्वचा के पोर्स से भी टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।