सोने से पहले पीएं ये 5 आयुर्वेदिक कूलिंग ड्रिंक, रात भर पाएं गहरी और चैन की नींद

सोने से पहले पीएं ये 5 आयुर्वेदिक कूलिंग ड्रिंक, रात भर पाएं गहरी और चैन की नींद

सोने से पहले इन 5 आयुर्वेदिक कूलिंग ड्रिंक्स को पिएं और रात भर पाएं गहरी नींद। सत्तू, सौंफ, गुलकंद, बेल और खस से पाचन सुधरे और शरीर ठंडा रहे।

5 आयुर्वेदिक कूलिंग ड्रिंक: नींद न आने की समस्या या बेचैनी से परेशान हैं? सोने से पहले कुछ आयुर्वेदिक कूलिंग ड्रिंक को अपनी दिनचर्या में शामिल करना आपके लिए राहत साबित हो सकता है। ये ड्रिंक न केवल शरीर को ठंडक देते हैं, बल्कि पाचन को बेहतर बनाते हैं और दिमाग को शांत करके गहरी नींद लाने में मदद करते हैं।

एक स्वस्थ व्यक्ति को आमतौर पर रात में 7 से 9 घंटे की नींद की जरूरत होती है। अगर नींद पूरी नहीं होती, तो दिनभर चिड़चिड़ापन, थकान और पाचन संबंधी समस्याएं सामने आती हैं। डॉक्टरों के अनुसार कुछ प्राकृतिक और ठंडक देने वाले पेय पदार्थ सोने से पहले पीने से नींद सुधारने में मदद मिलती है।

1. सत्तू शरबत – प्रोटीन और ठंडक से भरपूर

सत्तू को ठंडे पानी और भुने हुए जीरे के साथ मिलाकर पीने से यह पाचन तंत्र को तुरंत ठंडक पहुंचाता है। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होने के कारण यह आधी रात को भूख नहीं लगने देता और शरीर को रात भर हाइड्रेटेड और शांत रखता है।

2. सौंफ का पानी – पाचन और रिलैक्सेशन के लिए

सोने से पहले सौंफ को पानी में भिगोकर उसका छना हुआ पानी पीने से शरीर की गर्मी कम होती है। यह एसिडिटी और पेट की जलन से बचाव करता है। इसके हल्के, मीठे खुशबू से नर्वस सिस्टम को रिलैक्सेशन मिलता है, जिससे नींद आसानी से आती है।

also read: Heart Blockage Symptoms: दिल की नस ब्लॉक होने से पहले…

3. गुलकंद वाला दूध – फूलों की ठंडक

गुलकंद, जो धूप में सुखाए गए गुलाब की पंखुड़ियों का मिश्रण होता है, शरीर के लिए प्राकृतिक ठंडक का काम करता है। एक गिलास दूध में एक चम्मच गुलकंद मिलाकर पीने से आंतरिक गर्मी और जलन कम होती है और नींद में सुधार आता है।

4. बेल का रस – गर्मियों का प्राकृतिक ठंडक उपाय

बेल फल का रस शरीर से अतिरिक्त गर्मी निकालने में मदद करता है। शाम को बिना चीनी वाला बेल का रस पीने से मेटाबॉलिक हीट नियंत्रित रहती है और हृदय गति धीमी होकर शरीर नींद के लिए तैयार होता है।

5. वेटिवर (खस) इन्फ्यूजन – दिनभर के तनाव से राहत

खस या वेटिवर एक सुगंधित घास है जिसकी जड़ों का इस्तेमाल शरीर को ठंडा रखने के लिए किया जाता है। पानी में खस की जड़ डालकर बनाये गए ड्रिंक से शरीर का तापमान कम होता है और प्यास बुझती है। यह दिनभर के तनाव और गर्मी को दूर करने में मदद करता है।

ध्यान देने योग्य बातें:

  • इन ड्रिंक को रात सोने से 30-60 मिनट पहले ही पीना चाहिए।

  • अधिक मात्रा में पीने से पेट पर असर हो सकता है, इसलिए मात्रा संतुलित रखें।

  • यदि आपको कोई एलर्जी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

Related posts

पेट भरकर खाने के बाद भी शरीर में हो सकती है पोषक तत्वों की कमी, जानें क्या है छिपी हुई भूख

सोशल मीडिया ट्रेंड से हेल्दी चॉइस बना Matcha, भारत में 1300% बढ़ी ‘How to Make Matcha’ की सर्च

सस्ती वाइन का स्वाद भी लगेगा शानदार, अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स; जानें सही तरीका

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More