Airtel का 1399 रुपये वाला फैमिली पोस्टपेड प्लान अब Netflix, Amazon Prime, JioHotstar, Apple TV और Google One के साथ। जानें प्लान के सभी बेनिफिट्स और डेटा लिमिट।
Airtel अपने ग्राहकों के लिए लगातार शानदार पोस्टपेड प्लान पेश करता है। इस बार कंपनी का 1399 रुपये वाला Netflix बंडल वाला फैमिली प्लान खूब चर्चा में है। इस प्लान में Netflix के साथ-साथ Amazon Prime, JioHotstar और अन्य OTT बेनिफिट्स भी मिलते हैं।
Airtel 1399 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान: मुख्य विशेषताएं
- मासिक कीमत: ₹1,399 + GST
- SIM कार्ड: 4 (1 प्राइमरी और 3 अतिरिक्त)
- डेटा: अनलिमिटेड डेटा (FUP के साथ, हर 30 दिन में 300GB, एड-ऑन SIM के लिए 30GB अतिरिक्त)
- वॉयस कॉलिंग: अनलिमिटेड लोकल और STD रोमिंग कॉलिंग
also read: Vivo T5x 5G लॉन्च: 7200mAh बैटरी और 8GB RAM के साथ मिलेगा…
OTT और अन्य बेनिफिट्स
इस प्लान में ग्राहकों को कई OTT सब्सक्रिप्शन और डिजिटल सुविधाएं मिलती हैं:
-
Netflix Basic
-
Amazon Prime (6 महीने का सब्सक्रिप्शन)
-
Google One (100GB क्लाउड स्टोरेज)
-
Apple TV और Apple Music
-
JioHotstar Mobile (1 साल)
-
Airtel Xstream Play Premium
-
Adobe Express Premium (12 महीने)
-
फ्रॉड डिटेक्शन और स्पैम अलर्ट
-
फ्री HelloTunes और Blue Ribbon Bag
ग्राहक चाहें तो Netflix को स्टैंडर्ड या प्रीमियम में अपग्रेड भी कर सकते हैं। Netflix Standard के लिए अतिरिक्त ₹300/माह और Premium के लिए ₹450/माह लगेगा।
एड-ऑन कनेक्शन और अतिरिक्त जानकारी
इस प्लान में अधिकतम 9 एड-ऑन कनेक्शन जोड़े जा सकते हैं। पेड एड-ऑन कनेक्शन के लिए प्रति कनेक्शन ₹349 चार्ज लगेगा।
हालांकि यह प्लान थोड़ा महंगा है, लेकिन Netflix, Amazon Prime, JioHotstar और अन्य डिजिटल बेनिफिट्स के साथ यह पैक काफी किफायती साबित होता है।